फोटो, हस्ताक्षर तथा अंगूठा निशानी के प्रयोग की देनी होगी सहमति, ओटीपी से सत्यापन जरूरी,एसआई भर्ती-2021 में आवेदन

Spread the love

एसआई भर्ती-2021 में आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी हो सकते हैं पुनः परीक्षा में सम्मिलित

फोटो, हस्ताक्षर तथा अंगूठा निशानी के प्रयोग की देनी होगी सहमति, ओटीपी से सत्यापन जरूरी

अजमेर, 7 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 20 सितंबर 2026 को होने वाली एसआई भर्ती पुनः परीक्षा में वर्ष 2021 की मूल भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से शामिल होने की अनुमति दे दी गई है। इसके तहत पुनः परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण अपडेट करने के लिए 8 जुलाई 2026 से 22 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने 8 मई 2026 को जारी प्रेस नोट के तहत पहले ही अपने आवेदन अपडेट कर लिए हैं, उन्हें दोबारा संशोधन करने की आवश्यकता नहीं है। संशोधन के बाद स्क्रीन पर आ रहे स्वघोषणा पत्र को स्वीकार कर ओटीपी से सत्यापन करना अनिवार्य होगा, अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। विस्तृृत सूचना एवं दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

संशोधन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन में केवाईसी  प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसके तहत लाइव फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आइडी से लॉगिन कर माई रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर आवेदन में सुधार कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी का ओटीआर पुरानी आईडी से अन्य आइडी पर माइग्रेट हो चुका है, तो वे फैच एप्लीकेशन फॉर्म विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को अपना आवेदन पत्र नई एसएसओ आईडी या ओटीआर में ट्रांसफर करने में कोई तकनीकी समस्या आ रही है, तो वे आयोग के कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल पर जाकर 15 जुलाई 2026 तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। भर्ती की पात्रता शर्तें मूल विज्ञापन दिनांक 3 फरवरी 2021 एवं शुद्धि-पत्र दिनांक 7 जून 2021 अनुसार और परीक्षा पाठ्यक्रम पूर्व में जारी प्रेस नोट दिनांक 22 मई 2026 के अनुसार ही रहेगा। अभ्यर्थी केवल अपने मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पत्राचार का पता, लाइव फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर में ही सुधार कर सकेंगे। इसके अलावा आयु, शैक्षणिक योग्यता और आरक्षण जैसी मूल प्रविष्टियां पहले की तरह ही यथावत रहेंगी।  

इसके संबंध में अभ्यर्थियों की सुविधार्थ मूल एसआई भर्ती परीक्षा- 2021 के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की एप्लीकेशन आइडी, नाम, पिता का नाम, मोबाइल नं की अंतिम 4 डिजिट, गृह राज्य, गृृह जिला एवं एसएसओ आइडी की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त अवसर माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर द्वारा पारित किए गए अंतरिम आदेश दिनांक 2 जुलाई 2026 के क्रम में दिया जा रहा है। इसके तहत एसआई भर्ती -2021 के तहत पूर्व भर्ती परीक्षा- 2021 में ऑनलाइन आवेदन करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को अनन्तिम रूप से सम्मिलित किया जा रहा है। पुनः परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में ओटीआर में प्रयुक्त फोटो, हस्ताक्षर तथा अंगूठा निशानी के प्रयोग हेतु सहमति प्रदान करते हुए फाइनल सब्मिट कर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना अनिवार्य होगा, जो अभ्यर्थी इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करेंगे, उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *