कृषि अनुसंधान, नवाचार और तकनीक के माध्यम से किसानों की समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध : भागीरथ चौधरी

कृषि अनुसंधान, नवाचार और तकनीक के माध्यम से किसानों की समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध : भागीरथ चौधरी
Spread the love

कृषि अनुसंधान, नवाचार और तकनीक के माध्यम से किसानों की समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध : भागीरथ चौधरी

नई दिल्ली में आयोजित ICAR–एग्रीनोवेट के CSR एवं प्रौद्योगिकी पोर्टफोलियो सम्मेलन-2026 में शामिल हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी

नई दिल्ली, 15 जुलाई 2026

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केन्द्र, पूसा परिसर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) एवं एग्रीनोवेट द्वारा आयोजित ‘कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) एवं प्रौद्योगिकी पोर्टफोलियो सम्मेलन-2026’ में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में सहभागिता की। सम्मेलन में कृषि क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण तथा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रभावी उपयोग के माध्यम से कृषि विकास को नई दिशा देने पर विस्तृत मंथन किया गया।

सम्मेलन में किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने, कृषि स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने, अनुसंधान संस्थानों, उद्योग जगत एवं निजी क्षेत्र के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने तथा नवाचार आधारित कृषि मॉडल को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में सार्वजनिक एवं निजी सहभागिता को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत सरकार विकसित एवं आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार किसान-केंद्रित अनुसंधान, आधुनिक तकनीकों के विस्तार, नवाचार आधारित खेती तथा वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र को अधिक सशक्त एवं प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विकसित उन्नत तकनीकों एवं नवाचारों को किसानों तक तेजी से पहुँचाने में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। यदि अनुसंधान संस्थान, उद्योग जगत, निजी क्षेत्र एवं स्टार्टअप्स मिलकर कार्य करें तो कृषि क्षेत्र में तकनीकी क्रांति को गति मिलेगी और किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार तथा सभी हितधारकों की सहभागिता से भारत का कृषि क्षेत्र नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा देश के अन्नदाताओं की समृद्धि और कृषि के सतत विकास का लक्ष्य और अधिक सशक्त रूप से साकार होगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *