सरपंच धनराज जाट ने भेंट की बड़ी एलईडी, विद्यार्थियों को मिलेगा स्मार्ट शिक्षा का लाभकाचरिया।

सरपंच धनराज जाट ने भेंट की बड़ी एलईडी, विद्यार्थियों को मिलेगा स्मार्ट शिक्षा का लाभकाचरिया।
Spread the love

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काचरिया को सरपंच धनराज जाट ने भेंट की बड़ी एलईडी, विद्यार्थियों को मिलेगा स्मार्ट शिक्षा का लाभ
काचरिया।

हंसराज खारोल कुशायता पत्रकार

कुशायता,,शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए ग्राम पंचायत काचरिया के सरपंच धनराज जी जाट ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काचरिया को विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए एक बड़ी एलईडी स्क्रीन सप्रेम भेंट की।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस एलईडी के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल एवं स्मार्ट शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। अब कक्षाओं में शैक्षणिक वीडियो, डिजिटल पाठ्य सामग्री, प्रोजेक्टर आधारित शिक्षण तथा विभिन्न ऑनलाइन शैक्षणिक कार्यक्रमों का बेहतर ढंग से संचालन किया जा सकेगा, जिससे विद्यार्थियों की सीखने की गुणवत्ता में सुधार होगा।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सरपंच धनराज जाट के इस प्रेरणादायी सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के प्रति उनका यह योगदान अन्य जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। विद्यार्थियों ने भी इस उपयोगी उपहार के लिए खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। 1 LED TV ग्रामवासी से भी दिलाई गई पैसे इकट्ठे करके श्रीमान मुकेश जी जांगिड़ का भी धन्यवाद आपने भी चन्दा एकत्रित करने में सहायता की थी अब विद्यालय में 2 स्मार्ट टीवी लग गए 2 स्टाफ की पूर्ति करेंगे। 1 LED TV सरपंच की ओर से तरफ
ग्रामीणों ने सरपंच धनराज जाट की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
प्रधानाचार्य वेद प्रकाश जी कुर्मी रामलाल जी रेगर हरनाथ जी रैगर महीराम जी जाट अभिषेक जी विजयवर्गीय मय स्टॉफ और गांव के गोपाल जी वैष्णव प्रहलाद जी बलाई मुकेश जी जांगिड़ बिल्लू जी वैष्णव और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे स्कूल स्टाफ ओर गांव वालों ने सरपंच साहब को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *