स्कूल में अनैतिक चैट देखने के आरोप में दो शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू,पीसागन के स्कूल द्वारा मामला दबाने का प्रयास
स्कूल में अनैतिक चैट देखने के आरोप में दो शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू,पीसागन के स्कूल द्वारा मामला दबाने का प्रयास
अजमेर। स्कूल मे बच्चो को अनैतिक चैट व विडियो दिखाने के मामले ने तुल पकडा दो शिक्षक निलम्बित हुए पर पूरे मामले पर स्कूल प्रशासन दबाने मे जूट गया पीडित छात्रों के परिजनो का आरोप है की बच्चो को डराया जा रहा है एसा तब है जब स्कूल प्रचार्य से लेकर थाना अधिकारी, सीबीईओ व विकास अधिकारी के पद पर महिलाएं तैनात है जानकारी के अनुसार
शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता के गंभीर मामले में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय, पीसांगन के दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) अजमेर संभाग द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों में शारीरिक शिक्षक ललित एवं अध्यापक मोहम्मद के खिलाफ विभागीय जांच प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार, दोनों शिक्षकों पर विद्यालय परिसर में बच्चों के साथ मोबाइल फोन पर अनैतिक चैट व विडियो देखने का आरोप लगा था। इस संबंध में प्राप्त शिकायत की प्रधानाचार्य स्तर पर जांच कराई गई, जिसमें शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। इसके बाद संयुक्त निदेशक ने राजस्थान असैनिक सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम-13 के तहत दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया।
निलंबन अवधि के दौरान शारीरिक शिक्षक ललित का मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जूणिया (नागौर) तथा अध्यापक मोहम्मद का मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, अराई निर्धारित किया गया है। दोनों को नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।
शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद विद्यालयों में अनुशासन और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर विभाग की सख्ती स्पष्ट दिखाई दे रही है। मामले की विस्तृत विभागीय जांच जारी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर छात्रों के परिजन स्कूल प्रशासन पर बच्चो को डरानै घमकाने के आरोप लगा रहे है फिलाहल स्कूल के अन्य स्टाफ पर अभी तक जांच प्रक्रिया शूरू नही हुई है