नसीराबाद में 2 अगस्त को लगेगा नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर
नसीराबाद में 2 अगस्त को लगेगा नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर
विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श व जांच, आमजन को मिलेगा लाभ
नसीराबाद (अनिल लोहरे)। शहरवासियों के स्वास्थ्य हित में श्री अग्रवाल प्रबंधकारिणी समिति (रजि.) नसीराबाद द्वारा 2 अगस्त 2026, रविवार को एक विशाल नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर गांधी चौक स्थित अग्रवाल धर्मशाला में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
शिविर में हृदय रोग, हड्डी एवं जोड़, सामान्य रोग, स्त्री रोग, ईएनटी व फिजियोथेरेपी से जुड़े विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे। कई आवश्यक जांचें नि:शुल्क की जाएंगी, जबकि अन्य जांचें रियायती दरों पर उपलब्ध रहेंगी। सभी जांचें डॉ. लाल पैथ लैब के सहयोग से करवाई जाएंगी।
आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट व पर्ची साथ लेकर आएं, ताकि सही उपचार मिल सके। अग्रिम पंजीकरण के लिए 9460111202, 9413779706, 9214998780 पर संपर्क किया जा सकता है।