आनासागर संरक्षण को लेकर फिर पहुंचे एनजीटी, जल्द दायर होगी नई याचिका

आनासागर संरक्षण को लेकर फिर पहुंचे एनजीटी, जल्द दायर होगी नई याचिका
Spread the love

आनासागर संरक्षण को लेकर फिर पहुंचे एनजीटी, जल्द दायर होगी नई याचिका

अजमेर। आनासागर झील के संरक्षण और पर्यावरणीय नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर मामला राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) पहुंचने जा रहा है। एडवोकेट विवेक पाराशर ने बताया की
न्यायालय द्वारा क्षेत्राधिकार संबंधी स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब शीघ्र ही एनजीटी में नई याचिका दायर की जाएगी।
याचिका में आनासागर को वेटलैंड घोषित क्षेत्र की सीमा निर्धारित कराने, झील में किए जा रहे कथित अवैध डी-सिल्टिंग कार्य पर रोक लगाने, पूर्व में एनजीटी द्वारा नगर निगम पर लगाए गए पर्यावरणीय जुर्माने की राशि आज तक जमा नहीं कराने का मुद्दा उठाया जाएगा। इसके अलावा शहर के गंदे नालों का पानी लगातार आनासागर में गिरने से हो रहे प्रदूषण और झील के पर्यावरणीय संरक्षण से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को भी याचिका का हिस्सा बनाया जाएगा।
याचिकाकर्ता का कहना है कि आनासागर झील का संरक्षण जनहित और पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। एनजीटी से मांग की जाएगी कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर झील के संरक्षण, प्रदूषण रोकने तथा वेटलैंड नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *