सावन माह के प्रथम दिन शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Spread the love

सावन माह के प्रथम दिन शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

हंसराज खारोल, कुशायता (पत्रकार)

कुशायता। सावन माह के प्रथम दिन गुरुवार को कुशायता, बिसुदनी, गोरधा, पिपलाज, सोकिया का खेड़ा, सूरजपुरा, कीडवा का झोपड़ा, सदारा, आमली, गोठड़ा देवमंड, चिकलिया सहित आसपास के गांवों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, सहस्त्रधारा, रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
सावन के पहले दिन विभिन्न शिव मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया तथा श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ दुग्ध, जल, बेलपत्र एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मंदिर परिसर दिनभर “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजते रहे। महिलाओं ने सावन के प्रथम सोमवार की शुरुआत से पहले सावन माह के प्रथम दिन व्रत एवं पूजा-अर्चना की, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में दर्शन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे दिन मंदिरों में भक्तों की आवाजाही बनी रही और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *