जिला कलेक्टर अजमेर को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

जिला कलेक्टर अजमेर को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
Spread the love

जिला कलेक्टर अजमेर को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

हंसराज खारोल, कुशायता (पत्रकार)

कुशायता,,राजस्थान ग्राम पंचायत ई-मित्र प्लस ऑपरेटर संघ के बैनर तले जिले के ई-मित्र प्लस ऑपरेटरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर अजमेर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रतियां सहायक प्रोग्रामर केकड़ी, उपखण्ड अधिकारी केकड़ी तथा अतिरिक्त निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, अजमेर को भी सौंपी गईं।
संघ के द्वारका प्रसाद चंदेल (गुलगांव) ने बताया कि राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में ई-मित्र प्लस ऑपरेटर पिछले लगभग 10 वर्षों से बिना किसी मानदेय के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न शिविरों में भी ऑपरेटरों से निशुल्क सेवाएं ली जाती हैं, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो रहा है। इसके बावजूद ई-मित्र प्लस ऑपरेटर राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि ई-मित्र प्लस ऑपरेटरों को संविदा नियमों के तहत शामिल किया जाए, उचित मानदेय दिया जाए, सेवा आयोग (कमिशन) में वृद्धि की जाए तथा ऑपरेटरों को माइग्रेशन की स्वतंत्रता प्रदान करते हुए शीघ्र माइग्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाए।
संघ ने चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
इस अवसर पर द्वारका प्रसाद चंदेल, अशोक मीना, हरिहर पारीक, भागचंद कहार, शिवराज कुमावत, अंबालाल मीना, भैरूलाल गुर्जर, रामदयाल जांगिड़ सहित जिले के अनेक ई-मित्र प्लस ऑपरेटर उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *