130 अतिरिक्त बीडीओ के प्रमोशन से नई पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजीपंचायत समितियों मे जल्द लगेगे विकास अधिकारी

130 अतिरिक्त बीडीओ के प्रमोशन से नई पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजीपंचायत समितियों मे जल्द लगेगे विकास अधिकारी
Spread the love

130 अतिरिक्त बीडीओ के प्रमोशन से नई पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी
पंचायत समितियों मे जल्द लगेगे विकास अधिकारी

अजमेर । राजस्थान लोक सेवा आयोग में अतिरिक्त विकास अधिकारी से विकास अधिकारी पद पर पदोन्नति का रास्ता साफ होने के बाद प्रदेश की नई गठित पंचायत समितियों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश मे पंचयात समितियों मे आधे पद RRDS तथा आधे पद पदोन्नति अतिरिक्त विकास अधिकारी से विकास अधिकारी बने अधिकारियो से भरे जाते है प्रदेश मे अभी भी अनेक पंचायत समितियो मे विकास अधिकारी के पद रिक्त है वही नव गठित पंचायत समितियों मे भी विकास अधिकारी लगाये जाने है अब जब
करीब 130 अतिरिक्त विकास अधिकारियों को विकास अधिकारी पद पर पदोन्नति दी गई है।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा के अनुसार अतिरिक्त विकास अधिकारी से विकास अधिकारी पद पर करीब चार वर्षों से पदोन्नतियां लंबित थीं। पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर करीब दो वर्षों से न्यायिक व्यवधान भी बना हुआ था। न्यायालय के निर्णय के बाद भी पदोन्नति में देरी होने से संगठन की ओर से आंदोलन किया गया।
7 अप्रैल 2026 को पंचायत राज एवं स्कूल शिक्षा मंत्री के साथ संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें शीघ्र पदोन्नति का आश्वासन दिया गया था। अब 130 अधिकारियों की पदोन्नति होने से ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों में प्रशासनिक कामकाज को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
खास तौर पर नई गठित पंचायत समितियों में विकास अधिकारी के पदों पर अधिकारी मिलने से योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों की निगरानी और ग्रामीणों से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी।
वहीं वर्ष 1997 में ग्राम सेवक के पद पर नियुक्त कर्मचारियों को राज्य सेवा के महत्वपूर्ण पद विकास अधिकारी पर पदोन्नति मिलने से ग्राम विकास अधिकारी संघ में खुशी और उत्साह का माहौल है। संगठन ने पदोन्नति प्रक्रिया को कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *