जल भराव से मुक्ति की दिशा में अहम कदम, ड्रेनेज प्लान के लिए 150 करोड़ रूपए मंजूर

जल भराव से मुक्ति की दिशा में अहम कदम, ड्रेनेज प्लान के लिए 150 करोड़ रूपए मंजूर
Spread the love

अजमेर के लिए बड़ी खबर

जल भराव से मुक्ति की दिशा में अहम कदम, ड्रेनेज प्लान के लिए 150 करोड़ रूपए मंजूर

विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर नगर निगम ने तैयार किया था प्रस्ताव

देवनानी ने कहा- शहर को मिलेगी बड़ी परेशानी से मुक्ति, नाले और एस्केप चैनल का होगा सुदृढ़ीकरण

अजमेर, 7 अगस्त। अजमेर शहर की जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए राज्य सरकार ने 150 करोड़ रूपए की मंजूरी दी है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर नगर निगम ने अजमेर ड्रेनेज प्लान के लिए 400 करोड़ रूपए के प्रस्ताव बनाए थे। इसके पहले चरण के तहत वित्त विभाग ने 150 करोड़ रूपए की मंजूरी जारी की है। श्री देवनानी ने कहा कि यह अजमेर के ड्रेनेज सुधार की दिशा में अहम कदम है। शहर को जल्द ही जलभराव से मुक्ति मिल जाएगी। शीघ्र ही योजना के तहत काम शुरू होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि अजमेर शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रमुख शासन सचिव, वित्त विभाग की अध्यक्षता में हुई बैठक में अजमेर शहर के लिए प्रस्तावित मास्टर ड्रेनेज प्लान के प्रथम चरण के कार्यों के लिए कुल 150 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई।

मास्टर ड्रेनेज प्लान के प्रथम चरण के कार्य अजमेर शहर की टोपोग्राफी को ध्यान में रखते हुए आनासागर झील के ओवरफ्लो एवं वर्षा जल से उत्पन्न होने वाले जलभराव के स्थायी निराकरण पर केंद्रित हैं। वहीं द्वितीय चरण में एस्कैप चैनल की जल वहन क्षमता बढ़ाने से संबंधित कार्य प्रस्तावित हैं। आनासागर एस्कैप चैनल से सीवरेज की मुख्य ट्रंक लाइन को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए सर्वे कार्य भी प्रक्रियाधीन है।

मास्टर ड्रेनेज प्लान के तहत प्रस्तावित कार्यों से अजमेर शहर में वर्षा के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार होगा। विशेष रूप से आनासागर झील के ओवरफ्लो, वर्षा जल की निकासी तथा शहर के विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों में नालों एवं एस्कैप चैनल की क्षमता बढ़ने से नागरिकों को राहत मिलेगी।

इन प्रमुख कार्यों से सुधरेगी जल निकासी व्यवस्था

प्रथम चरण में जलभराव वाले क्षेत्रों में पर्याप्त स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज प्रणाली विकसित की जाएगी। इसके तहत विभिन्न कार्य होंगे।

  • वार्ड संख्या 68 बजरंगगढ़ स्थित पुलिया की भराव क्षमता बढ़ाते हुए नवीन निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या 67 ब्रह्मपुरी क्षेत्र एवं जयपुर रोड पर भराव क्षमता बढ़ाते हुए पुनः नाला निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या 71 सागर विहार कॉलोनी में पंप स्टेशन एवं 50 एचपी क्षमता के पंप स्थापित किए जाएंगे
  • वार्ड संख्या 64 पुलिस लाइन ग्राउंड से जयपुर रोड तक बॉक्स कलवर्ट नाले का निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या 67 एवं 72 में एनसीसी कार्यालय से मास्टर एकेडमी होते हुए आजाद पार्क तक नवीन एस्कैप चैनल का निर्माण कार्य
  • बजरंगगढ़ चौराहे से जेएलएन अस्पताल, रूद्रदत्त मिश्रा सर्किल, भोम जी स्वीट्स होते हुए मेंगो मसाला के सामने तोपदड़ा तक नवीन एस्कैप चैनल का निर्माण कार्य
  • आजाद पार्क से रूद्रदत्त मिश्रा सर्किल तक नाले के सुदृढ़ीकरण का कार्य
  • जेएलएन अस्पताल परिसर के अंदर से एस्कैप चौनल के माध्यम से नवीन नाला बनाकर पटेल स्टेडियम के सामने जोड़ने के कार्य
  • वार्ड संख्या 77 में चौधरी कॉलोनी से गुलमर्ग होटल तक नाला निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या 4 एवं 8 में दरगाह बाईपास सड़क से जीवन की पुलिया होते हुए महावीर कॉलोनी तक नाला निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या 3 में ममता स्वीट्स मुख्य सड़क से क्वीन मैरी स्कूल होते हुए बांडी नदी तक नाला निर्माण कार्य
  • ज्ञान विहार गेट से राम मंदिर तक नाला निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या 74 के रामदेव नगर में आरसीसी नाले के निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या 80 के गणपति नगर सहित अन्य संबंधित नालों की मरम्मत कार्य
  • वार्ड संख्या 3 में रामेश्वरम स्कूल, वरुण सागर रोड से होटल हॉलिडे इन के सामने मुख्य सड़क तक नाला निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या 61 में भूणाबाई तालाब पर जल भराव की समस्या को कम करने के लिए जन निकासी प्रणाली का निर्माण एवं सुधार कार्य
  • वार्ड संख्या 67 में पुरानी आरपीएससी से अग्रसेन सर्किल तक ड्रेनेज प्रणाली में सुधार कार्य
  • वार्ड संख्या 64 पुलिस लाइन में जल निकासी व्यवस्था में सुधार कार्य
  • वार्ड संख्या 8 में नागफणी तिराहे से दरगाह बाईपास तक ड्रेनेज प्रणाली में सुधार कार्य
  • वार्ड संख्या 7 में लिटिल एंजल्स सेकेंडरी स्कूल से वरुण सागर रोड तक नाला निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या 57 में संजय नगर शनि मंदिर से एस्कैप चैनल तक नाले का निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य
  • वार्ड संख्या 32 रिलायंस मार्ट से पाकीजा मीट शॉप तक ब्यावर रोड नाला निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या 30, 32 ब्यावर रोड एचएमटी के सामने दौराई स्टेशन तक नाला निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या 40 नसीराबाद रोड 9 नंबर पेट्रोल पंप से मनोहर गार्डन तक
  • वार्ड संख्या 37 हटूण्डी चौराहे से नगर निगम सीमा तक
  • वार्ड संख्या 36, 37 विकास नगर पर्वतपुरा बाईपास से तोषनीवाल नाले तक
  • वार्ड संख्या 37 सुंदर विहार कॉलोनी से एनएच पुलिया तक
  • वार्ड संख्या 4, 45 चौहान वेल्डिंग रो चौराहा बिहारीगंज तक नाला
  • वार्ड संख्या 42, 48 मेयो कॉलेज गेट से एस्केप चैनल नाले तक एवं नसीराबाद रोड वापस एस्केप चैनल नाला
  • वार्ड संख्या 42, 58 मार्टिन ब्रिज से एस्केप चैनल श्रीनगर रोड नाला
  • वार्ड संख्या 52, 53 कल्यानीपुरा अंडरपास से तेजाजी की देवली तक नाला निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या 29 जाग्रति नगर से हिल टॉप कॉलोनी मुख्य द्वार तक नाला निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या 53 कल्यानीपुरा रेगर बस्ती से डीएफसी नाले तक नाला निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या 28 न्यू गोविन्द नगर की पुलिया से सुभाष नगर चुंगी तक नाला निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या 54 श्रीनगर मुख्य सडक पर छगन हलवाई से डीएफसी तक नाला निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या 25 एवम् 29 बालाजी मंदिर के सामने से संत कॅवर राम पुलिया तक नाला निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या 47 धोलाभाटा क्षेत्र में पूजा मार्ग से 11 फर्नीचर तक नाला निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या 31 में चंद्रवरदाई टेम्पो स्टैंड से एचएमटी के पीछे तक नाले का निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य
  • जल संसाधन विभाग द्वारा आनासागर के गेट की रिपेयर एवं ऑटोमेशन कार्य
  • जल संसाधन विभाग द्वारा विभिन्न नाड़ियों एवं तालाबों के रिपेयर कार्य
  • नगर निगम के जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए मोबाइल डी-वॉटरिंग पंप सेट उपलब्ध कराए जाएंगे
  • इसके अतिरिक्त विभिन्न पाइपलाइनों, भूमिगत केबलों एवं अन्य यूटिलिटीज को स्थानांतरित करने के कार्य

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *