ग्रामीण एवं शहरी शिविरों की निरन्तरता में फॉलोअप शिविरों का आयोजन शनिवार 8 अगस्त को भी

Spread the love

ग्रामीण एवं शहरी सेवा फॉलोअप शिविर

शनिवार को भी मिलेगी जन-जन को राहत

अजमेर, 7 अगस्त। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर समाधान और विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान करने के लिए ग्रामीण एवं शहरी शिविरों की निरन्तरता में फॉलोअप शिविरों का आयोजन शनिवार 8 अगस्त को भी किया जाकर राहत प्रदान की जाएगी।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि फॉलोअप कैम्पों के अन्तर्गत शनिवार 8 अगस्त को उपखण्ड क्षेत्र अजमेर के कायमपुरा, गगवाना एवं घूघरा, अरांई के कालानाड़ा, भिनाय के धांतोल एवं छछुन्दरा किशनगढ़ के कुचील, केकड़ी के मेवदाकलां, पुष्कर के खोरी, रूपनगढ़ के नोसल, सरवाड़ के जड़ाना, कल्याणपुरा एव सांपाला सावर के कुशायता तथा पीसांगन के करनोस ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार नगरीय निकायों में शहरी सेवा फॉलोअप शिविरों का आयोजन वार्डवार किया जाएगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *