शिक्षा मंत्री ने भीलवाड़ा के जहाजपुर उपखंड स्थित पीपलूंद ग्राम पंचायत में चारागाह विकास कार्यो का किया शुभारम्भ, गौ-संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को बताया प्राथमिकता

शिक्षा मंत्री ने भीलवाड़ा के जहाजपुर उपखंड स्थित पीपलूंद ग्राम पंचायत में चारागाह विकास कार्यो का किया शुभारम्भ, गौ-संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को बताया प्राथमिकता
Spread the love

शिक्षा मंत्री ने भीलवाड़ा के जहाजपुर उपखंड स्थित पीपलूंद ग्राम पंचायत में चारागाह विकास कार्यो का किया शुभारम्भ, गौ-संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को बताया प्राथमिकता

जयपुर, 08 अगस्त। शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड स्थित पीपलूंद ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत निर्मित “संत रविदास चारागाह विकास कार्य” का शुभारम्भ किया। शुभारंभ कार्यक्रम परमदर्श आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी जगदीशपुरी जी महाराज के सानिध्य में हुआ। इस दौरान वरिष्ठ समाज सेवी सुरेश चन्द्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीलवाड़ा सांसद दामोदर जी अग्रवाल ने की।

दिलावर ने कहा कि राज्य सरकार गौ-संरक्षण, चारागाह विकास और ग्रामीण आधारभूत संरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। चारागाह विकास से पशुपालकों को सुविधा मिलेगी तथा पशुधन की उत्पादकता में वृद्धि होगी। उन्होंने हर व्यक्ति से 50 पौधे लगाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक गौशाला स्थल का लोकार्पण किया गया तथा क्षेत्र की होनहार प्रतिभाओं का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
—————

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *