द्वितीय क्लस्टर के 20 विद्यालयों के 38 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण में भाग

द्वितीय क्लस्टर के 20 विद्यालयों के 38 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण में भाग
Spread the love

राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत दो दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का आयोजन

द्वितीय क्लस्टर के 20 विद्यालयों के 38 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण में भाग

अजमेर। राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत टीचर-लेड जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम का संचालन समग्र शिक्षा अजमेर एवं मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लॉक पीसांगन के द्वितीय क्लस्टर के अंतर्गत दो दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केसरपुरा में किया गया। कार्यशाला 7 एवं 8 अगस्त 2026 को आयोजित हुई, जिसमें द्वितीय क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले 20 विद्यालयों के 38 शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को जीवन कौशल शिक्षा के प्रभावी संचालन, कहानी कथन (Storytelling), विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता तथा विद्यालय स्तर पर जीवन कौशल आधारित सत्रों के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर श्री गोपाल लाल प्रजापति एवं श्री भागीरथ शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यशाला के प्रथम दिवस समग्र शिक्षा अजमेर के अतिरिक्त परियोजना समन्वयक श्री चंद्रवीर सिंह राठौड़ एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय सिंह ने प्रशिक्षण स्थल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण में सहभागी शिक्षकों से संवाद करते हुए पिछले वर्ष एवं वर्तमान वर्ष के प्रशिक्षण अनुभवों तथा विद्यालयों में Storytelling के प्रयोग को लेकर चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों से यह जानने का प्रयास किया कि पिछले एक वर्ष में जीवन कौशल शिक्षा के प्रभावी संचालन के माध्यम से विद्यार्थियों में किस प्रकार का विकास एवं सकारात्मक परिवर्तन महसूस किया गया है तथा कहानी कथन के माध्यम से बच्चों की सहभागिता, अभिव्यक्ति एवं सीखने की प्रक्रिया में क्या बदलाव देखने को मिले हैं।

अधिकारियों ने विद्यालयों में मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन द्वारा संचालित जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में आए सकारात्मक बदलावों पर भी शिक्षकों के अनुभव जाने। उन्होंने शिक्षकों को जीवन कौशल शिक्षा को विद्यार्थियों के दैनिक जीवन एवं वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ते हुए अधिक प्रभावी एवं सहभागितापूर्ण तरीके से संचालित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी श्री अशोक कुमार, मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन ने बताया कि ब्लॉक पीसांगन के विद्यार्थियों के लिए जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम 39 राजकीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 10 तक के संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कार्यक्रम का द्वितीय वर्ष चल रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में संवाद कौशल, निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान, आत्म-जागरूकता, सहयोग एवं अन्य आवश्यक जीवन कौशल विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यशाला में शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों, समूह कार्य एवं व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से जीवन कौशल सत्रों को अधिक रोचक, आनंददायक, प्रभावी एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी पर आधारित बनाने के तरीकों को समझा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को विद्यालय स्तर पर जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम के प्रभावी एवं सतत संचालन के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल एवं व्यवहारिक समझ प्रदान करना रहा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *