बालिका विधालय सोनियाना ,गंगरार में प्रधानाध्यापक कार्यशाला सम्पन्न
आज दिनाँक 7 व 8 अगस्त 2026 शुक्रवार को समग्र शिक्षा ब्लॉक गंगरार एवं अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापको के साथ स्कूल कल्चर एवं प्रोसेस के सन्दर्भ में वर्ष भर में किए जाने वाले अकादमिक वार्षिक कार्ययोजना के आमुखीकरण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनियाना ब्लॉक गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ में किया गया। इस कार्यशाला में FLN एवं स्कुल के समग्र विकास के आयामों पर विधालय की वार्षिक अकादमिक शैक्षणिक योजना के निर्माण एवं क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। इस कार्यशाला में सन्दर्भ व्यक्ति RP श्री रतन लाल जांगिड़, अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के ईमरान ,विनय कुमार, फिजा खान ने पढ़ाई के रोचक तरीके की जानकारी दी। कार्यशाला में वृक्ष मित्र शिव राज वैष्णव पर्यावरण प्रेमी, व समाजसेवी वृक्ष मित्र अर्जुन वैष्णव, सुमित वैष्णव, धर्मचंद आचार्य पर्यावरण प्रेमी व समाजसेवी भी उपस्थित थे जिन्होंने सभी शिक्षाविदों को फलदार पौधे वितरित किए और पर्यावरण बचाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।
Post Views: 75