शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री रहे भीलवाड़ा जिले के दौरे पर—पेड़ करोड़ों रुपये मूल्य की ऑक्सीजन देते हैं, वर्षा एवं भूजल पुनर्भरण में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका — शिक्षा मंत्रीमुख्यमंत्री की ‘हरियालो राजस्थान—एक पेड़ देश के नाम’ मुहिम को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान

शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री रहे भीलवाड़ा जिले के दौरे पर—पेड़ करोड़ों रुपये मूल्य की ऑक्सीजन देते हैं, वर्षा एवं भूजल पुनर्भरण में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका — शिक्षा मंत्रीमुख्यमंत्री की ‘हरियालो राजस्थान—एक पेड़ देश के नाम’ मुहिम को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान
Spread the love

शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री रहे भीलवाड़ा जिले के दौरे पर—
पेड़ करोड़ों रुपये मूल्य की ऑक्सीजन देते हैं, वर्षा एवं भूजल पुनर्भरण में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका — शिक्षा मंत्री
मुख्यमंत्री की ‘हरियालो राजस्थान—एक पेड़ देश के नाम’ मुहिम को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान

जयपुर, 08 अगस्त। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पेड़ मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पेड़ हमें करोड़ों रुपये मूल्य की ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ वर्षा के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करते हैं तथा भूजल पुनर्भरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दिलावर शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘हरियालो राजस्थान—एक पेड़ देश के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, तिलक नगर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेड़ों से कुएं, नदी और बावड़ियों में जल के पुनर्भरण में मदद मिलती है। जब पानी होगा, तभी किसान खेती कर सकेंगे और अन्न का उत्पादन संभव होगा। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

दिलावर ने कहा कि कोरोना काल में पूरी दुनिया ने ऑक्सीजन के महत्व को महसूस किया। उस समय ऑक्सीजन की आवश्यकता ने यह स्पष्ट कर दिया कि मानव जीवन के लिए प्राकृतिक संसाधनों और वृक्षों का संरक्षण कितना जरूरी है। वृक्ष हमें ऑक्सीजन के साथ फल, फूल, औषधियां, लकड़ी सहित अनेक उपयोगी संसाधन प्रदान करते हैं। वृक्षों के इसी बहुआयामी महत्व के कारण भारतीय संस्कृति में उन्हें विशेष सम्मान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे बड़ा करने और संरक्षित करने की जिम्मेदारी भी हमारी है। अधिकाधिक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन को जनभागीदारी के माध्यम से जन-आंदोलन का स्वरूप देना आवश्यक है। उन्होंने आमजन, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

दिलावर ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं आमजन को वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी दी।

पंचवटी वृक्षारोपण कार्यक्रम में लिया भाग—
इससे पूर्व, शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, धानमंडी में आयोजित पंचवटी वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर में पंचवटी के पांच पौधों का विधिवत पौधारोपण किया तथा विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान उन्होंने विद्यालय की बालिकाओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत छोटे-छोटे प्रयासों से होती है। प्रत्येक विद्यार्थी एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो यह प्रयास आने वाले समय में राजस्थान को हरा-भरा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

हरनी महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक
इसके पश्चात शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने हरनी महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आमजन ने ‘हरियालो राजस्थान—एक पेड़ देश के नाम’ अभियान को सफल बनाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *