किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी ने हवाई अड्डे के पास विधायक कोष से निर्मित ‘गुरु वशिष्ठ छात्रावास भवन’ का फीता काटकर किया उद्घाटन, परिसर में किया पौधारोपण..

किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी ने हवाई अड्डे के पास विधायक कोष से निर्मित ‘गुरु वशिष्ठ छात्रावास भवन’ का फीता काटकर किया उद्घाटन, परिसर में किया पौधारोपण..
Spread the love

​विपरीत परिस्थितियों में भी हर समाज के उत्थान और शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध: डॉ. विकास चौधरी

​किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी ने हवाई अड्डे के पास विधायक कोष से निर्मित ‘गुरु वशिष्ठ छात्रावास भवन’ का फीता काटकर किया उद्घाटन, परिसर में किया पौधारोपण..

​किशनगढ़।

विधायक कोष से जन-जन के कल्याण और प्रत्येक समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प को साकार करते हुए किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी ने पुरानी सराना रोड, हवाई अड्डे के पास विधायक कोष से निर्मित ‘गुरु वशिष्ठ छात्रावास भवन’ का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया और इसे बसीटा धोबी समाज को समर्पित किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक डॉ. विकास चौधरी के कर-कमलों द्वारा छात्रावास परिसर में पौधारोपण भी किया गया, जिसके रखरखाव और देखभाल की पूर्ण जिम्मेदारी समाज बंधुओं ने सहर्ष स्वीकार की।

​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि भले ही हम विपक्ष में हैं, लेकिन परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी विपरीत क्यों न हों, किशनगढ़ के प्रत्येक समाज का सर्वांगीण उत्थान, युवाओं की शिक्षा और उनका कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा ही वह सबसे सशक्त माध्यम है जो समाज को तरक्की के नए शिखरों पर ले जा सकती है और ‘गुरु वशिष्ठ छात्रावास’ का यह निर्माण हमारी आने वाली पीढ़ी के सुनहरे भविष्य एवं उनके अध्ययन के लिए एक मजबूत आधार स्तंभ साबित होगा।

​इस उद्घाटन समारोह में विशेष रूप से मातृशक्ति की बड़ी संख्या में उपस्थिति अत्यंत गरिमामयी और प्रेरणादायी रही। कार्यक्रम के दौरान ‘बसीटा धोबी समाज विकास समिति, मदनगंज-किशनगढ़’ के पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं ने विधायक डॉ. विकास चौधरी का भव्य स्वागत, मान-सम्मान और आदर्श सत्कार किया। समाज द्वारा मिले इस अपार स्नेह और आत्मीयता पर गहरा आभार व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि समाज बंधुओं और मातृशक्ति का यह आशीर्वाद ही उन्हें क्षेत्र की सेवा में पूरी निष्ठा के साथ जुटे रहने की नई ऊर्जा देता है।

​क्षेत्र के विभिन्न समाजों की आवश्यकताओं को चिन्हित कर उनके विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने की श्रृंखला में बसीटा धोबी समाज की लंबे समय से चली आ रही माँग को पूरा करते हुए विधायक कोष से इस छात्रावास का निर्माण पूर्ण कराया गया है।

इस अवसर पर विधायक चौधरी के साथ ब्लॉक अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल, नेता प्रतिपक्ष हमीदा बानो, पूर्व सभापति जगदीप गुर्जर, संगठन महासचिव किशन गहलोत, नगर अध्यक्ष आजम कुरैशी, महिला अध्यक्ष माया मैडम, जिला परिषद सदस्य गणेश गुर्जर, जगदीश गोरा, पार्षद महेंद्र यादव, गिर्राज गुर्जर सहित धोबी विकास समिति के अध्यक्ष जगदीश वर्मा, अमर चंद दोहड़िया,गोपाल सामरिया,संपत खैनीवाल,कैलाश तंवर ,शंकर खैनीवाल ,मोहन बानियां , किशनगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता, बसीटा धोबी समाज विकास समिति के पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *