रामगंज थाना पुलिस की सटोरियों और असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई5 सटोरिये गिरफ्तार, 15,200 रुपए की सट्टा राशि जब्त; लड़ाई-झगड़ा करने वाले 12 असामाजिक तत्व भी गिरफ्तार

रामगंज थाना पुलिस की सटोरियों और असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई5 सटोरिये गिरफ्तार, 15,200 रुपए की सट्टा राशि जब्त; लड़ाई-झगड़ा करने वाले 12 असामाजिक तत्व भी गिरफ्तार
Spread the love

रामगंज थाना पुलिस की सटोरियों और असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई
5 सटोरिये गिरफ्तार, 15,200 रुपए की सट्टा राशि जब्त; लड़ाई-झगड़ा करने वाले 12 असामाजिक तत्व भी गिरफ्तार
अजमेर। पुलिस अधीक्षक अजमेर के निर्देशानुसार रामगंज थाना पुलिस ने सटोरियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15,200 रुपए की सट्टा राशि जब्त की है। वहीं अलग-अलग स्थानों पर लड़ाई-झगड़ा कर क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 12 असामाजिक तत्वों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार 22 अगस्त 2026 को रामगंज थाना पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। अजय नगर रोड स्थित लुहार बस्ती में 4-5 लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। थाना हाजा की गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए निजामुद्दीन उर्फ निजाम, शोर मोहम्मद उर्फ शेरू, विमल मामनानी, फकरुद्दीन उर्फ पिन्टू तथा शमशुद्दीन को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से कुल 15,200 रुपए की सट्टा राशि जब्त की गई।
इसी प्रकार पुलिस टीमों ने अन्य स्थानों पर दबिश देकर अनीश, अब्दुल बफाती तथा शोर मोहम्मद उर्फ शानू को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
वहीं कृषि मंडी बालाजी फैक्ट्री में मजदूरों के दो गुटों के बीच लड़ाई-झगड़ा कर कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में पुलिस ने सौरभ, हसनैन, फिदा हुसैन, मोहम्मद इस्माइल, बबलू, संजीत, सोनू कुमार, ताहिद तथा मोहम्मद तारिक को भी धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
रामगंज थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सट्टेबाजी एवं असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *