अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का विशाल जुलूस, अमन-शांति की दुआ के साथ निकलेगा
अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का विशाल जुलूस, अमन-शांति की दुआ के साथ निकलेगा
अजमेर। (अनिल लोहरे)पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की योमे जश्ने विलादत के मुबारक मौके पर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का विशाल जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल है।
जुलूस की शुरुआत अंदरकोट हवेली से होगी। इसके बाद जुलूस Khwaja Gharib Nawaz Dargah Sharif, दरगाह बाजार, धान मंडी, देहली गेट, गंज और फव्वारा क्षेत्र से होकर गुजरेगा। निर्धारित मार्ग से होते हुए जुलूस कुतुब साहब की चिल्ली पहुंचेगा।
चिल्ली पर पहुंचने के बाद सलातो-सलाम पेश किया जाएगा। इस दौरान देश में अमन, शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की जाएगी।
जुलूस को लेकर आयोजकों एवं समाजजनों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन का उद्देश्य पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और आपसी सौहार्द का संदेश देना है।