अजमेर नवल मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री श्री 1008 महर्षि श्रीनवल साहिब का 243वां जन्मोत्सव

अजमेर नवल मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री श्री 1008 महर्षि श्रीनवल साहिब का 243वां जन्मोत्सव
Spread the love

अजमेर नवल मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री श्री 1008 महर्षि श्रीनवल साहिब का 243वां जन्मोत्सव
अजमेर। (अनिल लोहरे) अजमेर स्थित नवल मंदिर प्रांगण में शुक्रवार, 4 अगस्त 2026 को श्री श्री 1008 महर्षि श्री श्रीनवल साहिब का 243वां जन्मोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में संत-महंत, समाजबंधु, माताएं-बहनें एवं पुरुष शामिल हुए।
महोत्सव की अध्यक्षता संत शिरोमणि श्री भेरूलाल डागोरिया ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ महंत श्री धन्नारामजी लोहरा, महंत श्री ललताप्रसाद, श्री मुकेश कुमार जेदिया, श्री ग्यारसाराम डेंडवाल, श्री परमानंदजी गुजराती, श्री राजू गुजराती, श्री सतीश कुमार गोंद, श्री विजय कुमार जेदिया, श्री सनूराम घारू, श्री रामनिवास गोंद मालाधारी, श्री राजेश कुमार मालाधारी एवं श्री चंदू डागोरिया सहित अनेक संत-महंत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नवल मंदिर अजमेर के श्री मुकेश डडवाल, श्री विक्रम कुमार तमोली, भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी देवी, कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी श्री अजमेरी लाल बागोरिया, श्री राजू डेंडवाल, चौधरी साहब अजमेर पंचायत, श्री अमन डेंडवाल कोतवाल, श्री कालूराम रील, श्री प्रहलाद घारू एवं श्री विक्की डागोरिया सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
जन्मोत्सव के दौरान कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *