नगर निकाय चुनाव: EVM को लेकर आयोग के सख्त निर्देश, स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV अनिवार्य

नगर निकाय चुनाव: EVM को लेकर आयोग के सख्त निर्देश, स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV अनिवार्य
Spread the love

जयपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने EVM की सुरक्षा और मतदान के बाद उनके सुरक्षित रखरखाव को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कमीशनिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद EVM को सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा। स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी के लिए CCTV कैमरे अनिवार्य किए गए हैं। साथ ही अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशों के अनुसार मतदान के बाद EVM को संबंधित नगरपालिका मुख्यालय पर सुरक्षित रखा जाएगा। मतगणना भी नगरपालिका मुख्यालय पर ही कराई जाएगी। वार्डों और मतदान केंद्रों की संख्या के आधार पर मतगणना के लिए टेबल निर्धारित की जाएंगी।

मतगणना के दौरान EVM से प्राप्त परिणाम को रिजल्ट डिस्प्ले पर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।

वहीं मतगणना परिसर में दोहरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद EVM को निर्धारित जिला वेयरहाउस में वापस जमा कराया जाएगा।

आयोग के इन निर्देशों का उद्देश्य मतदान के बाद EVM की सुरक्षा, पारदर्शी मतगणना और पूरी चुनाव प्रक्रिया में निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *