नसीराबाद में भाजपा ने दिखाई चुनावी ताकत, वाहन रैली निकालकर मांगा समर्थन

नसीराबाद में भाजपा ने दिखाई चुनावी ताकत, वाहन रैली निकालकर मांगा समर्थन
Spread the love

विधायक रामस्वरूप लांबा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका क्षेत्र में किया जनसंपर्क
नसीराबाद। (अनिल लोहरे)
नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नसीराबाद में अपनी चुनावी ताकत का प्रदर्शन करते हुए विशाल वाहन रैली निकाली। रैली के माध्यम से भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका क्षेत्र में जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
वाहन रैली में विधायक रामस्वरूप लांबा, चुनाव प्रभारी वीरेंद्र शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश पारचे, काली बाबानी युवा मोर्चा के एडवोकेट राजेश लखन, पूर्व पार्षद महेंद्र डाबी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान किया जाए।
भाजपा नेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखते हुए सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और भाजपा के समर्थन में नारे लगाए गए।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *