नगरीय निकायों के आम चुनाव-2026द्वितीय चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी गुरूवार को

नगरीय निकायों के आम चुनाव-2026द्वितीय चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी गुरूवार को
Spread the love

नगरीय निकायों के आम चुनाव-2026
द्वितीय चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी गुरूवार को

अजमेर, 9 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव- 2026 के अन्तर्गत द्वितीय चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर गुरूवार 10 सितम्बर को की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिले के नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत द्वितीय चरण में 11 सितम्बर को अजमेर नगर निगम के 80, किशनगढ़ नगर परिषद के 60 तथा पुष्कर नगर परिषद 25 वार्डों में मतदान होगा। द्वितीय चरण मतदान के दलों का अन्तिम प्रशिक्षण, ईवीएम एवं सामग्री वितरण तथा मतदान दलों की रवानगी का कार्य प्रभारी अधिकारी मतदान दल गठन एवं प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री व कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ एवं संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 10 सितम्बर को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतगणना दलों का प्रशिक्षण कार्य प्रभारी अधिकारी मतगणना दल गठन एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ द्वारा 12 सितम्बर को किया जाएगा। मतगणना कार्य सम्पादित किए जाने का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 14 सितम्बर को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अध्यक्षीय पदों के लिए नगर निकाय निर्वाचन के लिए निर्वाचित सदस्यों को बैठक का नोटिस उपलब्ध कराते हुए प्राप्ति रसीद प्राप्त करना (लोक सूचना) का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 15 सितम्बर को किया जाएगा। नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 16 सितम्बर रहेगी। नामांकन पत्रों के संवीक्षा की तिथि का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 17 सितम्बर को किया जाएगा। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितम्बर अपरान्ह 3 बजे तक रहेगी। चुनाव चिन्हों के आवंटन का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 18 सितम्बर को किया जाएगा। मतदान 21 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। मतगणना 21 सितम्बर को मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार उपाध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन का कार्य 22 सितम्बर को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा किया जाएगा। बैठक का प्रारम्भ प्रातः 10 बजे से होगा। नामांकन पत्रों का प्रस्तुतिकरण प्रातः 11 बजे तक किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से होगी। अभ्यर्थिता वापसी का समय दोपहर 2 बजे तक रहेगा। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर 2.30 से सायं 5 बजे तक होगा। मतगणना का कार्य मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात किया जाएगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *