नगरीय निकाय आम चुनाव 2026जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
Spread the love

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

अजमेर, 9 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के अन्तर्गत बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने जिला पुलिस अधीक्षक श्री हर्ष वर्धन अगरवाला के साथ जिले में विभिन्न स्थानों पर मतदान केन्द्रों एवं स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बुधवार को नगरीय निकाय निर्वाचन के संबंध में निरीक्षण किए। टांटोटी में राजकीय महाविद्यालय स्थित स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण किया। रिटर्निंग अधिकारी श्री मदन लाल शर्मा ने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही टांटोटी नगर पालिका के मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त सावर, सरवाड़ एवं केकड़ी नगर पालिका के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के समय मतदान दलों के साथ वार्तालाप किया। निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कहा। आयोग के निर्देशानुसार मॉकपोल से लेकर मतदान समाप्ति तक सावधानी से कार्य करें। प्रत्येक मतदाता की पहचान सुनिश्चित होने के उपरान्त ही मतदान करवाया जाए। मतदाताओं की पहचान आयोग के द्वारा निर्धारित दस्तावेजों के आधार पर की जानी चाहिए।

उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए छाया आदि आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए कहा। दिव्यांग एवं बुर्जुग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर एवं सहायक की व्यवस्था रहनी चाहिए। स्थानीय जोनल मजिस्ट्रेट एवं ऐरिया मजिस्ट्रेट को शान्तिपूर्ण मतदान के लिए निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश प्रदान किए। स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान सामग्री को जमा करते समय विशेष सावधानी बरते। मतदान दलों के कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *