नसीराबाद में मतदान का जोश, 102 वर्षीय रामप्यारी देवी ने भी डाला वोट

नसीराबाद में मतदान का जोश, 102 वर्षीय रामप्यारी देवी ने भी डाला वोट
Spread the love

नसीराबाद में मतदान का जोश, 102 वर्षीय रामप्यारी देवी ने भी डाला वोट

नसीराबाद। (अनिल लोहरे) नगरपालिका चुनाव 2026 में नसीराबाद के सभी 20 वार्डों में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। दोपहर तक करीब 86 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की जानकारी सामने आई। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें नजर आईं। मतदान व्यवस्था का जायजा लेने के लिए संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह एवं अजमेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रवि ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी कल्पित शिवरान, पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण राम सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। अधिकारियों ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं वार्ड नंबर 6 में 102 वर्षीय रामप्यारी देवी ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और लोगों के लिए प्रेरणा बनीं। चुनावी माहौल में कांग्रेस की ओर से विधानसभा प्रत्याशी शिव प्रकाश गुर्जर, नगर अध्यक्ष अजय गौड़ एवं योगेश परिहार सहित कार्यकर्ता सक्रिय रहे, जबकि भाजपा की ओर से मंडल अध्यक्ष महेश मेहरा, नवाब कुरैशी एवं राजेश लखन सहित कार्यकर्ता मैदान में नजर आए। पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच नसीराबाद में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *