नसीराबाद में अध्यक्ष पद की सियासत तेज

नसीराबाद में अध्यक्ष पद की सियासत तेज
Spread the love

नसीराबाद में अध्यक्ष पद की सियासत तेज

भाजपा के सुखदेव चौधरी और कांग्रेस की रितिका शेखावत ने भरा नामांकन, दोनों दलों के पार्षदों ने ली शपथ

नसीराबाद। (अनिल लोहरे) नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नसीराबाद में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 3 से भाजपा पार्षद सुखदेव चौधरी तथा वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस पार्षद रितिका शेखावत ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। दोनों के नामांकन के साथ ही अध्यक्ष पद का मुकाबला औपचारिक रूप से सामने आ गया है।

वहीं, अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के पार्षद दल ने निर्वाचन उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान के समक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद दोनों दलों ने अपने-अपने पार्षदों के साथ रणनीति को लेकर गतिविधियां तेज कर दी हैं।

नसीराबाद नगरपालिका के 20 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा और कांग्रेस को 9-9 सीटें मिली हैं, जबकि 2 वार्डों में निर्दलीय पार्षद विजयी हुए हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव में हर पार्षद की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बहुमत के लिए समर्थन जुटाने की कवायद के बीच निर्दलीय पार्षदों के रुख पर भी राजनीतिक नजरें टिकी हैं।

नामांकन और शपथ ग्रहण के बाद अब अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नगर की सियासत और गरमा गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में सक्रिय हैं। अब अध्यक्ष की कुर्सी किसके खाते में जाती है, इसे लेकर नगरवासियों में भी उत्सुकता बनी हुई है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *