अजमेर में कांग्रेस का सियासी पलड़ा भारी, 5 निर्दलीय पार्षदों ने थामा हाथ42 के आंकड़े के साथ मेयर पद पर कांग्रेस का दावा मजबूत

Spread the love

अजमेर में कांग्रेस का सियासी पलड़ा भारी, 5 निर्दलीय पार्षदों ने थामा हाथ
42 के आंकड़े के साथ मेयर पद पर कांग्रेस का दावा मजबूत
अजमेर। अजमेर नगर निगम में मेयर की कुर्सी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस खेमे को उस समय बड़ा सियासी सहारा मिला, जब पांच निर्दलीय पार्षदों के कांग्रेस के साथ आने का दावा सामने आया। इसके साथ ही कांग्रेस समर्थित पार्षदों की संख्या बढ़कर 42 होने की बात कही जा रही है।
कांग्रेस के साथ आने वाले निर्दलीय पार्षदों में कैलाश कोमल, अजहर, सूफिया (पप्पू कुरैशी की बेटी), विनोद तंवर और घनश्याम वर्मा के नाम सामने आए हैं। इन पार्षदों के समर्थन से मेयर चुनाव को लेकर कांग्रेस का सियासी गणित और मजबूत माना जा रहा है।
मेयर पद के लिए बहुमत का आंकड़ा जुटाने की कवायद के बीच निर्दलीयों का यह रुख चुनावी समीकरणों में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। अब सभी की नजरें मेयर चुनाव पर टिक गई हैं कि 42 पार्षदों का आंकड़ा कांग्रेस को नगर निगम की सत्ता तक पहुंचाता है या नहीं।

admin - awaz rajasthan ki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *