सरवाड़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का नामांकन, छोटूलाल माली ने भरा पर्चा

सरवाड़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का नामांकन, छोटूलाल माली ने भरा पर्चा
Spread the love

सरवाड़-अजमेर। सरवाड़ नगर पालिका चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 6 के पार्षद छोटूलाल माली ने अपना नामांकन आवेदन रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।

नामांकन के दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन आरिफ नैब, रामस्वरूप प्रजापत सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

छोटूलाल माली के नामांकन के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष पद का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस के इस दांव के बाद सरवाड़ की सियासत में नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *