पुष्कर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय जोशी ने दिया इस्तीफा
पुष्कर। नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद पुष्कर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भेजा है।
संजय जोशी ने कहा कि उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर रहते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी की सेवा की और समर्पण भाव से कार्य किया। हाल ही में हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।
उन्होंने चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्यागपत्र देने की बात कही।