बिजयनगर में खिला कमल, ममता अमित मोदी बनीं नगर पालिका अध्यक्ष

बिजयनगर में खिला कमल, ममता अमित मोदी बनीं नगर पालिका अध्यक्ष
Spread the love

भाजपा की ममता मोदी ने कांग्रेस की डी. निविका भारती को 9 वोटों से हराया, 24 वोटों के साथ दर्ज की जीत

बिजयनगर। बिजयनगर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए अपना बोर्ड बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ममता अमित मोदी ने कांग्रेस प्रत्याशी डी. निविका भारती को 9 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद हासिल किया। ममता मोदी को कुल 24 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 15 वोट प्राप्त हुए। एक वोट हेमलता मेहरा के खाते में गया।

मतदान के बाद मतगणना में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 24 मत आने पर उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने जीत की खुशी में नारेबाजी की और एक-दूसरे को बधाई दी।

बिजयनगर की दूसरी महिला पालिकाध्यक्ष

ममता मोदी विजयनगर नगर पालिका की दूसरी महिला पालिकाध्यक्ष बनी हैं। इससे पहले भी यहां एक महिला नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं। अध्यक्ष पद संभालने के बाद ममता मोदी ने नगर पालिका क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को लेकर काम करने की बात कही।

चुनाव परिणाम के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित मोदी ने भी ममता मोदी को बधाई दी। निर्वाचित अध्यक्ष ममता मोदी ने नगर पालिका में पद और गोपनीयता की शपथ ली। जीत के बाद समर्थकों ने उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

ममता मोदी के अध्यक्ष निर्वाचित होने के साथ ही विजयनगर नगर पालिका में भाजपा के नेतृत्व में बोर्ड बनने का रास्ता साफ हो गया है। अब नए बोर्ड के सामने शहर में सड़क, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *