नगर निकाय चुनाव परिणामों पर भाजपा अजमेर देहात कार्यालय में जश्न, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

नगर निकाय चुनाव परिणामों पर भाजपा अजमेर देहात कार्यालय में जश्न, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
Spread the love

नगर निकाय चुनाव परिणामों पर भाजपा अजमेर देहात कार्यालय में जश्न, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

अजमेर। नगर निकाय चुनावों में भाजपा के पक्ष में आए परिणामों को लेकर भाजपा अजमेर देहात कार्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष श्री जीतमल प्रजापत के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने परिणामों का स्वागत करते हुए जश्न मनाया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा भाजपा के पक्ष में आए परिणामों पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाजपा के समर्थन में नारे लगाए और संगठन की मजबूती को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में भाजपा के पक्ष में आए परिणाम कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव में कार्य किया तथा संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन निरंतर जनसेवा और जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव परिणामों से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी एकजुटता और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस दौरान भाजपा अजमेर देहात के महामंत्री अर्जुन गुर्जर, प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत, सत्यनारायण भंसाली,हंसराज चौधरी, सुरजीत रावत पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ जश्न मनाते हुए नगर निकाय चुनाव परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त की। भाजपा अजमेर देहात मीडिया प्रभारी एडवोकेट प्रकाश रावत ने कहा कि संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के साथ पार्टी आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए मजबूती से कार्य करेगी।

admin - awaz rajasthan ki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *