कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत को मिलेगा शिक्षा या कृषि विभाग !

कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत को मिलेगा शिक्षा या कृषि विभाग !
Spread the love

भजनलाल मंत्रिमंडल में अजमेर जिले से काबिना मंत्री में रावत का चयन

लगातार तीसरी बार बने विधायक, एलएलबी तक ले रखी हैं शिक्षा **तीर्थ नगरी पुष्कर को लगेंगे विकास के पंख अजमेर,। राजस्थान विधानसभा 2023 में 16वीं विधानसभा के मंत्रिमंडल गठन में अजमेर जिले के पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार निर्वाचित विधायक सुरेश सिंह रावत को कैबिनेट मंत्री के रूप में शनिवार को शपथ दिलाई गई। रावत एल एल बी तक शिक्षा प्राप्त है तथा पुष्कर विधानसभा क्षेत्र सहित जिले में रावत मतदाताओं पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। रावत के काबिना मंत्री बनने से धार्मिक नगरी पुष्कर को विकास की गति मिलेगी। विगत विधानसभा के दो कार्यकाल में विधायक व भाजपा के विगत शासन में संसदीय सचिव का दायित्व भी रावत निभा चुके हैं। किसान परिवार में जन्मे सुरेश सिंह रावत ने भाजपा में अनेक दायित्व का निर्वहन किया है। वर्ष 2013 से 2018 तक भाजपा के कार्यकाल में संसदीय सचिव भी रहे। 2019 से 2023 तक पुष्कर विधानसभा से विधायक रहे, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही फिर भी रावत ने धार्मिक नगरी पुष्कर के लिए अनेक मुद्दे विधानसभा में विपक्ष के रूप में उठाएं ,इसमें चाहे किसानों की समस्या हो, चाहे पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की समस्या हो या यहां के फूल या होटल व्यवसाईयों से संबंधित कोई मामला हो रावत ने डटकर मुकाबला किया व क्षेत्र की जनता की समस्या को सरकार के समक्ष रख। रावत के विधायक कार्यकाल में ही पुष्कर को राजकीय महाविद्यालय की सौगात भी मिली है । 2023 में सुरेश सिंह रावत तीसरी बार पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। इससे पूर्व भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष, भारत स्काउट एवं गाइड में प्रदेश अध्यक्ष, ग्राम सेवा सहकारी समिति गेगल, अजमेर के अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा में पूर्व मंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा देहात में पूर्व जिला मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अजमेर में पूर्व जिला संयोजक के पद पर भी अपना दायित्व निर्वहन कर चुके हैं, इसके साथ ही संघ में प्रथम वर्ष संघ शिक्षा वर्ग में भी अपना दायित्व निर्वाण किया है। 40 वर्षी रावत को वर्तमान भजन भजनलाल मन्त्रिमंडल में शिक्षा या कृषि विषय का दायित्व दिए जाने की संभावना प्रबल हैं।


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *