त्रिदिवसीय व्रतोद्यापन महोत्सव का हुआ समापन

त्रिदिवसीय व्रतोद्यापन महोत्सव का हुआ समापन
Spread the love

 

 

इंद्र, इंद्राणी बने श्रावकों ने की पूजा

भगवान आदिनाथ से विश्वशांति की की कामना

शाहपुरा-राजेन्द्र पाराशर। शाहपुरा के दिगम्बर जैन भवन में त्रिदिवसीय व्रतोद्यापन महोत्सव का समापन मंगलवार को हुआ।
आदिनाथ मांगलिक भवन में निर्मला नरेंद्र गदिया की ओर से चारित्र शुद्धि के 1234 व्रत के उपलक्ष में चारित्र शुद्धि महामंडल विधान की पूजा में भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंडल विधान की पूजा पं लादूलाल शाह ने कराई। मंडल विधान की पूजा के तीसरे दिन महाव्रत की पूजा के साथ सभी 1234 अर्घ्य श्रीफल के साध नरेन्द्र कुमार निर्मला गदिया परिवार के सदस्यों व श्रावक श्राविकाओं द्बारा भक्ति भरे भजनों पर नृत्य करते हुए मंडल विधान में अर्घ्य चढ़ाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में स्वस्ति महिला मंडल ने नृत्य व परिवार की महिलाओं ने नाटक के माध्यम से अच्छे संस्कार ग्रहण करने की प्रेरणा दी। आयोजक नरेंद्र कुमार राजेन्द्र कुमार नवीन कुमार गदिया की ओर से विधानाचार्य पं लादूलाल शाह कोठिया व भजन गायक सत्येंद्र जैन का स्वागत किया गया। चारित्र शुद्धि मंडल विधान में 1234 अर्घ्य चढ़ाए जो पूर्ण हुए। कार्यक्रम के संयोजक नवीन जैन ने बताया कि मंडल विधान की पूजा के बाद श्री जी भगवान को मंदिर में विराजमान किया गया। मंडल विधान की संगीत मयी पूजा कर अर्घ्य श्री फल के साथ चढ़ाएं। U
मंडल विधान की सभा पर का पाठ किया गया गुलाबपुरा निवासी नरेंद्र कुमार जैन कुंदन मल पाटनी तथा सामग्री आदि की सेवा कार्य करने वाले का भी अभिनंदन किया। शाहपुरा दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष महावीर सोगानी ने मंडल विधान का आयोजन करने पर समाज की ओर से आभार व्यक्त किया। मंडल विधान की पूजा में 120 श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया। मंडल विधान की पूजा में सौधर्म इन्द्र निर्मला नरेंद्र कुमार गादिया ,राजेंद्र कुमार कुंती गादिया, अनिल नीतू ,घीसा लाल शिमला, राजकुमार रतनकुमार पाटनी बने। विधान की पूजा के बाद 108 बार णमोकार मंत्र का पाठ पद्म कुमार संदीप कुमार पहाड़ियां की ओर से किया गया।


Spread the love

shahpura

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *