शाहपुरा के 230 मंदिरों व देवालय में की जाएगी विधुत सजावट-सभापति सोनी

शाहपुरा के 230 मंदिरों व देवालय में की जाएगी विधुत सजावट-सभापति सोनी
Spread the love

*दीपक की रोशनी से घर, गली, मोहल्ले व नगर होगा रोशन।

*नगर के मुख्य बाजारों को पताको व विधुत लाइट से सजाया जा रहा है।

*घर घर जलाए जाएंगे दीपक।

*भगवान राजाराम की महाआरती 22।

शाहपुरा-राजेंद्र पाराशर, 20जनवरी। अयोध्या में 22जनवरी को रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शाहपुरावासियों में जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। इस महोत्सव को लेकर रामभक्तों में जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। राम भक्ति का जोश श्रधालुओं के सिर चढ़ बोल रहा है। इस महोत्सव को लेकर लोगों में इतना जुनून है कि इन दिनों श्रद्धालु सुबह रामधुन के साथ प्रभात फेरी निकाल रहे है। यही नही रात में भी श्रद्धालु नगर की तंग गलियों में रामधुनी गाते हुए दिखाई दे रहे है।
नगर परिषद के सभापति रघुनन्दन सोनी ने बताया कि 22जनवरी को अयोध्या के रामलला मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शाहपुरा के 230 से अधिक मंदिरों तथा छोटे से छोटे देवालयों पर नगरपरिषद की ओर से आकर्षक विधुत सजावट की जा रही है। सभी मंदिरों में भगवान के धूप, दीप, माला, प्रसाद भिजवाए जारहे है।
बालाजी छतरी से रामनिवासधाम तक बाजारों को आकर्षक विधतु सजावट, फररियों, पताको व तोरणद्वारों से सजाया जारहे हैं।
सभापति सोनी ने बताया कि यह सभी निर्णय उपस्थित वार्ड पार्षदों की बैठक में लिया गये है। सोनी ने बताया कि तहनालगेट बिजासन माता मंदिर, फुलियागेट बालाजी मंदिर, क्लिंजरिगेट सत्यनारायण मंदिर, उदयभान गेट श्रीराम मंदिर सहित आदि मंदिरों में संध्या कालीन आरती के दौरान 22जनवरी को एक साथ आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी। उक्त मंदिरों में माइक द्वारा दिनभर रामधुन व रामभक्ति गीत मधुर आवाज में चलते रहेंगे।
भीलवाड़ा मार्ग के डिवाइडरों पर लगे विधुत खम्बों पर झिलमिलाती विधुत लाइट लगाई जा रही हैं।

*मुख्य समारोह त्रिमूर्ति सर्किल पर:- सोनी ने बताया कि इस महोत्सव का मुख्य समारोह शाहपुरा नगर परिषद की ओर से त्रिमूर्ति सर्किल पर होगा। इस सर्किल के बीचों बीच भगवान श्रीराम का 31 फिट ऊंचा कटआउट लगाया जा रहा हैं। इस विशाल कटआउट के तीनों तरफ भगवान श्रीराम के चित्र होंगे। सर्किल पर सजाए जा रहे परिसर के भीतरी भाग को भी भगवान के चित्रों से सजाया जारहा है। सर्किल को चारों ओर रंग बिरंगी फररियों, विधुत रोशनी तथा सैंकड़ो पताको से सजाया ज रहा है। यह सर्किल इस महोत्सव के आकर्षण का केंद्र रहेगा।

*भगवान राजाराम की महाआरती22 की सायं :- इस दौरान शाहपुरा श्याम सेवा समिति की ओर से भगवान राजाराम की महाआरती होगी। यह महाआरती गंगा आरती की तर्ज पर उतारी जाएगी। समिति की ओर से कट आउट के नीचे रंगोली मनाई जाएगी। रंगोली को झगमगाते दीपों से भी सजाया जायेगा। महाआरती पश्चात समिति की ओर से प्रसाद वितरण किया जाएगा। सभापति सोनी ने बताया की परिषद भी इस अवसर पर प्रसाद वितरण करेगी।

*घर-घर में दीप जलाने की अपील:- नगर के प्रथम नागरिक नगर सभापति रघु नन्दन सोनी ने नगरवासियों से अपील की कि 22 जनवरी की संध्या बेला के दौरान हर घर में दीप जलाए। दीपावली की तरह हर घर, गली, मोहल्ले व पूरे नगर को दीपक की रोशनी से रोशन करें।

*सुंदरकाण्ड पाठ 20 को मारू कॉम्प्लेक्स में:- महोत्सव के तहत नगर के वेलकम प्लाजा व्यापार मंडल की ओर से मारू कॉम्प्लेक्स में 20 जनवरी को सायं 7 बजे संगीतमय सुंदरकांड का पाठ होगा।

*एक शाम श्रीराम के नाम विराट भजन संध्या21 को:- वही महोत्सव की पूर्व संध्या पर समस्त हिन्दू समाज की ओर से 21 जनवरी को सायं त्रिमूर्ति सर्किल पर एक शाम श्रीराम के नाम विराट भजन आयोजित होगी। जिसमें भीलवाड़ा के राघव दाधीच, कोटा के लक्की राव आदि भजन कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

*श्रीराम मंदिर में विविध अनुष्ठान:- शाहपुरा के उदयभान गेट पर स्थित श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को महंत सीताराम बाबा की अगुवाई में विविध धार्मिक अनुष्ठान के साथ विशेष कार्यक्रम होंगे।

*56 भोग 22 को:-* इस अवसर पर 22 जनवरी को श्रधालुओं द्वारा बालाजी छतरी व चारभुजा मन्दिर में छप्पनभोग लगाया जायेगा। राजेन्द्र पाराशर, आवाज राजस्थान की


Spread the love

shahpura

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *