जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत का रूपनगढ में हुआ नागरिक अभिनंदन* *सामुदायिक चिकित्सालय में किया विकास कार्यों का शुभारंभ* अजमेर एक फरवरी। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत का गुरुवार को रूपनगढ़ की जनता के द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। रूपनगढ़ स्थित अटल चौक पर जनसुनवाई कर आमजन के अभाव अभियोग सुने। इसके साथ ही श्री रावत ने सामुदायिक चिकित्सालय में विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत का रूपनगढ में हुआ नागरिक अभिनंदन* *सामुदायिक चिकित्सालय में किया विकास कार्यों का शुभारंभ* अजमेर एक फरवरी। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत का गुरुवार को रूपनगढ़ की जनता के द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। रूपनगढ़ स्थित अटल चौक पर जनसुनवाई कर आमजन के अभाव अभियोग सुने। इसके साथ ही श्री रावत ने सामुदायिक चिकित्सालय में विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
Spread the love

*जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत का रूपनगढ में हुआ नागरिक अभिनंदन*
*सामुदायिक चिकित्सालय में किया विकास कार्यों का शुभारंभ*
अजमेर एक फरवरी। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत का गुरुवार को रूपनगढ़ की जनता के द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। रूपनगढ़ स्थित अटल चौक पर जनसुनवाई कर आमजन के अभाव अभियोग सुने। इसके साथ ही श्री रावत ने सामुदायिक चिकित्सालय में विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है। इसे आगे बढ़ाते हुए रुपनगढ़ के सामुदायिक चिकित्सालय में सोनोग्राफी मशीन तथा मॉड्यूलर लेबर रुम के आरंभ होने से उपचार में आसानी रहेगी। मॉड्यूलर लेबर रूम के निर्माण में लगभग 50 लाख की लागत आई है। यह लेबर रूम अभी तक की सबसे एडवांस तकनीक से बना है। इसमें किसी प्रकार के जोईंट का उपयोग नहीं किया गया है। इस कारण संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। संपूर्ण उपकरण भी जीवाणु रोधी है। इसी प्रकार लेबर रूम का फर्श भी जीवाणु रोधी एवं एंटीस्लिपरी बनाया गया है। इसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। लेबर रूम में डिलीवरी टेबल पूरी तरह से मोटराइज्ड तथा अत्याधुनिक है। इसका रेडिएंट वार्मर नवजात शिशुओं के लिए जीवनदाई होगा। बच्चों के जन्म लेने पर आने वाली सांस की समस्या को रोकने में रिशेष मशीन कारगर साबित होगी। मेडिकल गैस पाइपलाइन भी लगाई गई है। कंपनी द्वारा अगले 3 वर्ष तक इसका रखरखाव करने से कभी खराब होने की स्थिति में तुरंत ठीक की जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि सोनोग्राफी मशीन लगभग 40 लाख की लागत से स्थापित हुई है। इससे मरीज का फुल बॉडी चैकअप किया जा सकेगा। साथ ही शरीर के छोटे अंगों, ग्रंथियां एवं नसों की जांच भी हो पाएगी। पेट की बीमारियों की जांच के लिए सुविधा रूपनगढ़ में ही उपलब्ध होने से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ये दोनों कार्य डीआर हेल्थ टेक ने निर्धारित समय अवधि में पूर्ण किए हैं। इसके लिए साइट इंजीनियर श्री ऋषि राज सिंह भी बधाई के पात्र हैं। स्त्री रोग एवं ओबीएस जांच की सुविधा भी है। कैंसर जैसी बीमारी की जांच करने में भी यह मशीन सक्षम है। एडवांस तकनीक होने से कलर डॉपलर सुविधा भी उपलब्ध है। हाई रेजोल्यूशन तकनीक का इस्तेमाल किया हुआ है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी चिकित्सालय में भौतिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई ने नदियों को जोड़ने का स्वप्न देखा था। अब उसे पूर्ण करने का समय आ गया है। सरकार पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना पर गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। इससे क्षेत्र के सभी बांध और तालाब भर जाएंगे। पेयजल की कमी नहीं रहेगी। साथ ही सिंचाई के लिए भी पानी उपलब्ध रहेगा। विधानसभा क्षेत्र में सड़क आदि के विकास कार्य बड़ी संख्या में करवाए जाएंगे। भदूण का पुलिया भी जल्द बनेगा। स्थानीय गौशाला के लिए पशु एंबुलेंस आगामी दो माह में उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रधान श्री रामचंद्र थाकण ने कहा कि रूपनगढ़ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व मजबूत व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। इसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।
रूपनगढ़ के अटल चौक में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत का सम्मान किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने रूपनगढ़ औद्योगिक क्षेत्र को जिला उद्योग केंद्र से रिको को सुपुर्द करने की कार्यवाही करने के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर पुष्कर नगर पालिका के अध्यक्ष श्री शिव स्वरूप महर्षि, पूर्व अध्यक्ष श्री कमल पाठक, श्री अर्जुन सिंह रावत, पूर्व सरपंच श्रीमती अर्चना, ब्लॉक अध्यक्ष श्री मूलचंद राईका, किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के संरक्षक श्री डी. सी. वी. किरण, अध्यक्ष श्री मुकेश मोदानी, उपाध्यक्ष श्री राम विलास थाकण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज पींगोलिया. बीसीएमओ डॉ. सर्वज्ञ चतुर्वेदी. डॉ. संजय प्रजापति, डॉ. ममता, उपखंड अधिकारी श्रीमती अभिलाषा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *