निगम के केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहू खरीद के सम्बन्ध में किसानों के लिए सूचना

निगम के केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहू खरीद के सम्बन्ध में किसानों के लिए सूचना
Spread the love

निगम के केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहू खरीद के सम्बन्ध में किसानों के लिए सूचना

 

अजमेर, 22 मार्च। रबी फसल गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद करने के लिए भारतीय खाद्य निगम द्वारा 17 खरीद केन्द्र स्थापित किए गए है।

भारतीय खाद्य निगम के मण्डल प्रबन्धक देवेन्द्र चौमाल ने बताया कि मण्डल कार्यालय के अधीनस्थ राजस्व जिलों अजमेर, भीलवाड़ा, पाली, नागौर, में रबी विपणन वर्ष 2024-25 के तहत समर्थन पर गेहूं की खरीद अधिक से अधिक मात्रा में करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे सभी किसानों को अपनी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल सके। इसके लिए भारतीय खाद्य निगम मण्डल कार्यालय अजमेर द्वारा इन  जिलों में कुल 17 खरीद केन्द्र संचालित किए जा रहे है। ये पिछले वर्ष की तुलना में दोगुने हैं। इससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पडे़गी।

उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा प्रत्येक जिले में खरीद केन्द्र खोले गए है। जिला अजमेर में भारतीय खाद्य निगम अजमेर एवं भारतीय खाद्य निगम किशगनढ़, जिला ब्यावर में बिजयनगर, भीलवाड़ा में भीलवाड़ा, गुलाबपुरा, भारतीय खाद्य निगम भीलवाड़ा, गंगापुर एवं माण्डलगढ़, जिला शाहपुरा में शाहपुरा, जहाजपुरा एवं कोटड़ी, जिला केकड़ी में केकड़ी एवं कादेड़ा, जिला पाली में भारतीय खाद्य निगम मारवाड़ जक्शन, सुमेरपुर, सोजत रोड तथा जिला नागौर मेड़ता सिटी में खरीद केन्द्र स्थापित है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार एवं भातरीय खाद्य निगम, मुख्यालय, नई के दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार राजस्थान में भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित खरीद केन्द्रों पर हर वर्ष की तरह रबी विपणन वर्ष 2024-25 के तहत गेंहू की खरीद का कार्य भारतीय खाद्य निगम डिपो ऑनलाईन सिस्टम के ई-प्रोेक्योरमेन्ट के माध्यम से किया जा रहा है। राज्य सरकार के स्तर पर 20 जनवरी 2024 से किसानों का पंजीकरण शुरू हो चुका है। इसके लिए किसानों को अपना पंजीकरण पोर्टल एमएसपीपीआरओसी डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर ई-मित्र, अटल  सेवा केन्द्र एवं अन्य माध्यम से करवाना होगा। किसान अपना गेहूं बेचते समय पंजीकरण पोर्टल से अपना टोकन जारी कराए ताकि गेहूं खरीद सुविधापूर्वक हो सके।

उन्होंने बताया कि सरकारी खरीद केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद 10 मार्च से शुरू हो चुकी है। कृषि मण्डी माण्डलगढ़ (भीलवाड़ा) में शुक्रवार 22 मार्च को सरवा निवासी महिला किसान भागुती जाट के गेहूं का तौल किया। तौल के 4 घण्टे के भीतर भुगतान सीधा किसान के बैंक खाते में जमा करवा दिया गया।

और पढ़े : Loksabha General Elections-2024 24 मतदान बूथों का किया निरीक्षण

उन्होंने बताया कि किसान अपने जन आधार कार्ड तथा बैंक अकाउन्ट में मिसमैच त्रुटि को समय रहते ठीक करवाएं तथा जमीन की हकदारी सम्बन्धी विसंगतियों को ठीक करवाएं। किसान अपनी गिरदावरी चेक करें एवं कोई भी त्रुटि हो तो उसे ठीक करवाएं। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं के खरीद के लिए न्यूनतम मूल्य 2275 रूपए प्रति क्िंवटल के अतिरिक्त राजस्थान सरकार के द्वारा 125 रूपए प्रति क्िंवटल बोनस निधारित किया गया है। इसे मिलाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य 2400 रूपए प्रति क्िंवटल हो गया है। भारत सरकार द्वारा किसानों को अपने नजदीक खरीद केन्द्र पर फसल बुवाई की प्रमाणिकता के लिए आवश्यक दस्तावेजों की समस्त औपचारिकताए पूरी करते हुए भारत सरकार के मापदण्डों के अनुसार साफ सुथरा गेंहू समर्थन मूल्य पर सरकार को बेचने एव उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए अपील की गई है। भारतीय खाद्य निगम द्वारा उनकी उपज का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में गेहूं बेचने के 48 घण्टों में नियमानुसार कर दिया जाएगा। यदि किसानो को सरकारी केन्द्रो पर कणक एवं गेहूं बेचान में किसी प्रकार की समस्या या कठिनाई आ रही हो तो सहायता के लिए हेल्प लाईन नम्बर 18001806030 पर सम्पर्क कर सकते है।


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *