चामुंडा मंदिर में दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम
चामुंडा मंदिर में दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम
शाहपुरा-देव कृष्ण राज पाराशर,16अप्रैल। कलिंजरी गेट कृषि मंडी के पास मां चामुंडा मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। लीला शर्मा ने बताया की सम्पूर्ण नवरात्रा में मंदिर में कई धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रम आहूत हुए। प्रकाश शर्मा ,भवर सिंह, माधव, चावंद सिंह, आशीष, रामेश्वर धाकड़, कैलाश धाकड़, गोपाल शर्मा, अनिल मनियार, राजेंद्र मनियार सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महाआरती पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। इसी के साथ क्षेत्र के सभी माताजी मंदिरों में विशेष कार्यक्रम हुए।