करण सिंह जोधा कल होंगे राजकीय सेवाओं से सेवानिवृत*

करण सिंह जोधा कल होंगे राजकीय सेवाओं से सेवानिवृत*
Spread the love

*अतिरिक्त विकास अधिकारी करण सिंह जोधा कल होंगे राजकीय सेवाओं से सेवानिवृत*करण सिंह जोधा कल होंगे राजकीय सेवाओं से सेवानिवृत*

 


खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें
विजय कुमार पाराशर
आवाज राजस्थान की
9414302519

*अजमेर (ARK News)।* जिल परिषद में कार्यरत अतिरिक्त विकास अधिकारी करणसिंह जोधा कल अपनी राजकीय सेवाओं से सेवानिवृत हो रहे हैं। करण सिंह जोधा अजमेर जिला परिषद में अतिरिक्त विकास अधिकारी के साथ-साथ अजमेर जिला प्रमुख सुशीलकंवर पलाड़ा के निजी सहायक भी है। जोधा ने श्रीनगर व जवाजा पंचायत समिति में ग्राम सेवक एवं पदेन सचिव के पद पर कार्य किया। इस दौरान जोधा ग्राम विकास अधिकारी संघ शाखा श्रीनगर के अध्यक्ष भी रहे। इसके बाद सहायक विकास अधिकारी से पदोन्नत होकर अतिरिक्त विकास अधिकारी बने।
करण सिंह जोधा वर्तमान में अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ जिला शाखा अजमेर के अध्यक्ष है तथा राजस्थान कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री के दायित्त्व का निर्वहन भी कर रहे हैं। समाजसेवी
सुरेश मेहरा ने बताया की
कल करणसिंह जोधा के राजकीय सेवाओं से सेवानिवृत्ति के अवसर पर जिला परिषद स्थित जिलेश्वर महादेव मंदिर में दोपहर 12:15 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जायेगा। इसके पश्चात् जिला प्रमुख सुशीलकंवर पलाड़ा, समाज सेवी भंवरसिंह पलाड़ा तथा जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना सहित उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों कि मौजूदगी में सार्वजनिक वाटर कूलर आमजन को समर्पित किया जायेगा। इसके पश्चात् जिला परिषद् द्वारा सभागार में विदाई समारोह आयोजित होगा।


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *