दो दिन बाद भी पुलिस नही ढूंढ पाई चोरी के कोई सबूत।

दो दिन बाद भी पुलिस नही ढूंढ पाई चोरी के कोई सबूत।
दिन दहाड़े 22 लाख की चोरी का मामला।
शाहपुरा,18 अक्टूम्बर। बुधवार को शहर के मोहनबाड़ी क्षेत्र में एक मकान में दिनदहाडे हुई चोरी मामले में दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरी के कोई सबूत नही ढूंढ पाई। जिससे आमीन खान कायमखानी के परिवार जन आज भी सकते में है। चोरी की इस बड़ी घटना के दुख से परिवार वाले अभी तक उभर नही पाए।
शाहपुरा थाना प्रभारी माया ने बताया कि इस चोरी के मामले में कोई प्रोग्रेस नही है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को फुलियागेट-क्लिंजरिगेट के बीच मोहनबाड़ी क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर स्थित आमीन खान कायमखानी का मकान है। खान डेयरी में सुपरवाइजर है बुधवार सुबह 7 बजे करीब मकान के ताला लगाकर ड्यूटी पर गए थे 3बजे दिन में लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले। 8 घन्टे के बीच सुने मकान में चोरों ने एक लाख रुपये की नकदी सहित 22लाख रुपये करीब के सोने व चांदी के जेवरात चोर चुराते हुए इस घटना को अंजाम दिया था। इस घटना को 38 घन्टे से भी ज्यादा बीत जाने के बात पुलिस के हाथ खाली दिखे।