वाटर शेड़ जन भागीदारी कप कार्यशाला में ग्रामवासियों का गजब का उत्साह, श्रमदान कर जन भागीदार के साथ जल संचय का दिया संदेश

वाटर शेड़ जन भागीदारी कप कार्यशाला में ग्रामवासियों का गजब का उत्साह, श्रमदान कर जन भागीदार के साथ जल संचय का दिया संदेश
Spread the love

यह माटी है वरदान जल लाये धन धान्य-नितिन शिवदास खाडे

वाटर शेड़ जन भागीदारी कप कार्यशाला में ग्रामवासियों का गजब का उत्साह, श्रमदान कर जन भागीदार के साथ जल संचय का दिया संदेश

—+++———–+++++—+++
अजमेर। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई राष्ट्रव्यापी जल सम्पर्क अभियान वाटरशेड़ यात्रा के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता दिखने लगी है। जन भागीदारी के साथ अब ग्रामीण भू-संवर्धन तथा जल संरक्षण को लेकर आगे आने लगे है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई परियोजना अन्तर्गत अजमेर जिले की ग्राम पंचायत गोला में आयोजित समारोह में ग्रामीणों उत्साह बता रहा था कि अब आमजन जल संचय को लेकर जागरूक हुए हैं।


ग्राम पंचायत गोला में आयोजित कार्यक्रम में आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों ने आमजन के साथ मिलकर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के साथ श्रमदान करते हुए ग्रामीणों की हौसला अफजाई की।
कार्यक्रम के दौरान नितिन शिवदास खाडे संयुक्त सचिव भू-संसाधन विभाग ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने उपस्थित ग्रामीणों को जल के महत्व के बारे में बताया साथ ही सरकार की ओर से जल संरक्षण को लेकर चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे जानकारी देते हुए कहा कि मिट्टी को बचाने के लिए जल संरक्षण बहुत जरूरी है हम मिट्टी का संवर्धन करेंगे तो हमारी खेती उपजाऊ रहेगी। सूखा तथा वर्षा कम वाले इलाकों में रहने वाले किसानों का जीवन स्तर सुधरेगा और घरों में खुशहाली आएगी।
ग्राम पंचायत गोला में जन भागीदारी के तहत गाँव के ग्रामीण मोहनसिंह तथा केसर सिंह द्वारा जन भागीदारी के तहत जन सहयोग दिया है वह निश्चित ही सराहनीय व प्ररेणादायी है।
उन्हें कहा यह जो नींव गोला गाँव में आज रखी गई है यह राजस्थान में एक लहर बनेगी तथा राजस्थान में हर गाँव में ऐसा ही जनभागीदारी से काम होगा तथा राजस्थान वाटरशेड विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा।
मौहम्मद जूनैद निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव ने कहा कि राजस्थान में जल संरक्षण को लेकर मुख्यत: हम दो योजनाएं चला रहे हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड तथा दूसरी मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत कार्य कराये जा रहे है जिसके तहत मुख्यत: ड्रेनेज एरिया में एमपीटी, नाडी बनाना, खेत में फॉर्म पौण्ड बनाना जैसे कार्य किये जा रहे है। ताकि आगामी मानसून सीजन में अधिकतम जल संरक्षण करें व मिट्टी का भी संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि जनता का जागरूक करते हुए जन भागीदारी के तहत भी विकास कार्य करवाये जा रहे है।
जिला परिषद् अभिषेक खन्ना ने बताया कि कुछ समय पूर्व अजमेर जिले में जल रथ यात्रा के माध्यम से जल संरक्षण को लेकर अजमेर जिले में कार्यक्रम चलाया गया था। इसके तहत ग्रामीणों को जल के महत्व तथा भू-संवर्धन के बारे में जानकारी दी गई ग्राम पंचायत गोला में आज ग्रामीणों द्वारा आगे आकर 4 लाख रुपये का सहयोग जन भागीदारीके तहत किया गया है। खन्ना ने कहा है कि आगे हम जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जन जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित करेंगे ताकि जल संरक्षण को लेकर आमजन जागरूक हो तथा जनभागीदारी के तहत अधिक से अधिक भामाशाह आगे आये तथा गाँव में विकास कार्य हो।
नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने कहा कि जल ही जीवन है जल के महत्व को हमें समझना होगा तथा जल संरक्षण को लेकर कार्य करने होंगे। लाम्बा ने बताया कि सरकार की ओर से जल संरक्षण को लेकर अन्य कार्यक्रम चलाये जा रहे है। जिसका सीधा-सीधा लाभ किसानों व पशुपालकों को मिल रहा है। सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को मजबूत कर रही हैं वहीं बूंद-बूंद सिंचाई योजना, खेत में फॉर्म पौण्ड व सोलर पैनल लगाने पर अनुदान दे रही है।
कार्यक्रम के दौरान गाँव में जन जागृती को लेकर कैलश यात्रा निकाली गई तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण में जन भागीदारी के महत्व का मंचन किया गया। इसके बाद गोला ग्राम के शहीद स्मारक के पास पौधा रोपण का कार्य किया गया। साथ ही चारागाह में एमपीटी निर्माण पर ग्रामीणों के साथ आए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में रामस्वरूप लाम्बा विधायक नसीराबाद, नितिन शिवदास खाडे संयुक्त शासन सचिव भू संसाधन ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार, मौहम्मद जुनैद निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव जल ग्रहण विकास परियोजना राजस्थान सरकार, अभिषेक खन्ना मुख्यकार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् अजमेर, इन्दचन्द खण्डेलवाल अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता एवं परियोजना प्रबंधक वाटरशेड़ अजमेर सहित सोहन लाल डारा विकास अधिकारी पीसांगन, वाटरशेड़ विभाग के श्याम लाल जांगिड़, कपिल भार्गव, जयसिंह रावत, शलभ टंडन सहित अधिकारी मौजूद रहें।
विजय कुमार पाराशर
आवाज राजस्थान की
8112213839

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *