कांग्रेसियों ने की नेहरू जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि
कांग्रेसियों ने की नेहरू जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि
अजमेर । आधुनिक भारत के निर्माता, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज स्थित नेहरू सर्किल पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि कार्यक्रम मे भाग लिया ।
इस अवसर पर कांग्रेसी नेता रलावता ने कहा कि करोड़ों युवाओं का भविष्य बनाने वाले आईआईटी, आईआईएम एआईआईएमएस , पी जी आई इसरो (INCOSPAR), भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर,भेल जैसे संस्थान, लाखों हैक्टेयर भूमि की सिंचाई एवं करोड़ों लोगों को पेयजल देने वाली भाखड़ा नांगल, नागार्जुन सागर, हीराकुंड बांध जैसी सिंचाई परियोजना शुरू करने वाले, दुनिया में नए-नए आजाद हुए देश भारत की धाक जमाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गर्व होता है।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार गर्ग मामराज सैन मुकेश सिंह राठौड़ शंकर गुर्जर भरत राणा अहमद हुसैन महेंद्र कटारिया दीनदयाल पवार अकरम कुरैशी कुश महेंद्र सिंह रलावता सहित बडी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।