जल जीवन मिशन के अन्तर्गत केन्द्रीय नोडल अधिकारी एवं तकनीकी अधिकारी की जिले में 3 से 6 जून तक की निरीक्षण यात्रा
जल जीवन मिशन की बैठक मंगलवार 3 जून को
अजमेर 30 मई। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत केन्द्रीय नोडल अधिकारी एवं तकनीकी अधिकारी की जिले में 3 से 6 जून तक की निरीक्षण यात्रा प्रस्तावित है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (परियोजना) के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि इसके अन्तर्गत मंगलवार 3 जून को कलेक्ट्रेट सभागार में सायं 5 बजे बैठक आयोजित की जाएगी।