अन्नदाताओं के खेतों को जहर परोसा जा रहा है- डॉ विकास चौधरी

अन्नदाताओं के खेतों को जहर परोसा जा रहा है- डॉ विकास चौधरी
Spread the love

अन्नदाताओं के खेतों को जहर परोसा जा रहा है- डॉ विकास चौधरी

किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने अजमेर सर्किट हाउस में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

अजमेर/किशनगढ़
शुक्रवार, 30 मई

किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने माफियाओं द्वारा कृषि उर्वरकों की बड़े पैमाने पर अवैध खेप तैयार करने पर गंभीर चिंता जताई। विधायक चौधरी ने सर्किट हाउस अजमेर पर प्रेस कांफ्रेंस करके शासन प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।

अवैध उर्वरक फैक्ट्रियां लगना बड़ी साजिश का हिस्सा– विधायक चौधरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार से सवाल किया कि सबसे ज्यादा उर्वरकों का अवैध कारोबार पिछले 1 साल में सक्रिय हुआ है। इसके साथ ही विधायक चौधरी ने बताया कि गुणवत्ताहीन उर्वरकों का कारोबार पिछले 1 साल में रणनीति के तहत क्षेत्र में फल-फुल रहा है और उसे पूरे भारत के किसानों को भेजा जा रहा है जो कि गंभीर मुद्दा है। विधायक चौधरी ने केंद्र सरकार से मांग की कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दोषियों को बक्शा नहीं जाए।

मार्बल पाउडर और मूरड(रेत) से तैयार किए जा रहे डीएपी और एमओपी,एसएसपी सहित विभिन्न उर्वरक-
विधायक चौधरी ने बताया कि मार्बल स्लेरी सहित अन्य स्क्रैप उत्पादों से बड़े पैमाने पर माफियाओ द्वारा उर्वरक तैयार किया जा रहे हैं । जिसमें आवश्यकता अनुसार रंग मिलाकर अलग-अलग नाम से बेचा जा रहा है।

किसानो की जमीन हो रही बंजर- विधायक चौधरी ने डबल इंजन की सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि किसानो की आय दुगुनी करने का खोखला दावा करने वाली वाली सरकार खुद मिलीभगत से देश के किसानों की जमीन बंजर करने का काम कर रही है। मीडिया से पूछा कि मार्बल कटाई में केमिकल काम में लिया जाता है और इसी केमिकल को अलग-अलग रूप देकर खाद के रूप में बेचा जाए तो किसानो की जमीन बंजर होगी या नहीं??

पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से हो और किसानों को न्याय मिले:- विधायक चौधरी ने सरकार से मांग की कि गंभीर प्रकरण की मांग सीबीआई से करवाया जाए और ऐसी क्या जरूरत पड़ी कि पिछले सालों में यहीं पर फैक्ट्रियां लगना शुरू हो गई और फिर पूरे देश में केमिकल को खाद के रूप में बेचा जाने लगा। इसकी सीबीआई जांच हो और जिन किसानों के खेत में बंजर हुए हैं, उनको चिन्हित करके मुआवजा दिया जाए।

सख्त कानून बनाए सरकार– विधायक चौधरी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भावुक नजर आए और सरकार से मांग की कि किसानों के साथ धोखा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और ऐसा कानून बनाया जाए जिससे भविष्य में पुनरावृत्ति ना हो।

आंदोलन के रूप में किसानों को जागरूक किया जाएगा– डबल इंजन की सरकार में किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा हो रहा है, उसको लेकर सरकार ने दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो किसानों को साथ लेकर बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। साथ ही नकली और असली उर्वरको में पहचान को लेकर किसानों को जागरूक किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक चौधरी के साथ शहर जिला अध्यक्ष विजय जैन, वाजिद खान चिता, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण बटेश्वर, मोहित खंडेलवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, जिला प्रवक्ता त्यागी सहित किसान रतन घसवां, किशन घासल, लालाराम नेतड, किशन डाबला, हरिराम गीला, काना कूडी, रामलाल गीर सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *