जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया
Spread the love

राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत आज खींवसर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह जी खींवसर की धर्मपत्नी प्रीति कुमारी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। रावत ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके निवास स्थान पर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना प्रदान की।

इस अवसर पर सुरेश सिंह रावत ने कहा कि प्रीति कुमारी जी का असमय निधन अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है। उनके सरल, सौम्य और सहृदय स्वभाव के कारण वे सभी के मध्य सम्मानित और प्रिय थीं। परिवार, समाज व प्रदेश के सार्वजनिक जीवन में उनका महत्वपूर्ण योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

रावत ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य व शक्ति प्रदान करें।

इस दौरान जल संसाधन मंत्री के साथ अनेक जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी तथा स्थानीय नागरिकगण भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *