जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने अजमेर सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने अजमेर सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण
Spread the love

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने अजमेर सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

आज अजमेर स्थित सर्किट हाउस में राजस्थान के जल संसाधन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुरेश सिंह रावत ने आमजन की जनसुनवाई करते हुए विभिन्न समस्याओं व जनहित के मुद्दों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने मंत्री रावत के समक्ष अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याएं, शिकायतें एवं मांगें रखीं। इनमें जलापूर्ति, सिंचाई व्यवस्था, राजस्व प्रकरण, सड़क मरम्मत, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, भूमि आवंटन एवं अन्य विभागीय विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

मंत्री रावत ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का गहन अवलोकन किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “जनकल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समाधान शीघ्रता व पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।”

रावत ने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा के भाव से प्रदेशवासियों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने हेतु सतत प्रयासरत है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार आमजन की हर समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *