वीबीजी रामजी योजना की सफलता के लिए जिला परिषद में कार्यशाला आयोजित
अजमेर | 1 जुलाई 2026 से मनरेगा योजना का नाम बदलकर विकसित भारत – रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) किया जा रहा है। राज्य के प्रत्येक संभाग मुख्यालय पर जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशालाएं हो रही हैं। जिला परिषद में जिले के खंड संदर्भ व्यक्तियों का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 26 जून को शुरू हुआ। प्रशिक्षण में राज्य संदर्भ व्यक्ति इकबालुद्दीन तथा जिला संदर्भ व्यक्ति अखिलेश पारीक और अविनाश
खांडेकर ने नई योजना के प्रावधानों, कार्यप्रणाली, सामाजिक अंकेक्षण की निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी दी। लोकपाल सुरेश सिंधी ने जिले की 11 पंचायत समितियों से आए खंड संदर्भ व्यक्तियों को नई योजना के उद्देश्यों और बदलावों की जानकारी दी। मुख्य लेखा अधिकारी दौलत सिंह दायमा एवं जिला संसाधन व्यक्ति अविनाश खांडेकर ने भी मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में जिले की 11 पंचायत समितियों से आए करीब 50 प्रतिभागी शामिल हैं।