किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी ने राजीव गांधी स्मृति भवन में किया ध्वजारोहण, शहीदों के बलिदान को किया याद
किशनगढ़ (अजमेर), 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, अजमेर ग्रामीण स्थित राजीव गांधी स्मृति भवन, किशनगढ़ में ध्वजारोहण समारोह देशभक्ति और उत्साह के माहौल में आयोजित किया गया। किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से हुई। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।
शहीदों के सपनों का भारत बनाने का आह्वान
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि देश की आजादी वीर शहीदों और महापुरुषों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि देश को गुलामी से मुक्त कराने में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उसके राष्ट्रनायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने देश की अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए सभी को प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।
विधायक ने क्षेत्र के विकास, युवाओं के बेहतर भविष्य और आमजन की खुशहाली के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी से एकजुट होकर क्षेत्र और देश की प्रगति में योगदान देने की अपील की।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद
समारोह में जिला अध्यक्ष विकास चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल, नेता प्रतिपक्ष हमीदा बानो, नगर अध्यक्ष आजम कुरैशी, राधेश्याम वैष्णव, मदन मेघवाल, किशनगढ़ बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश कुमार जाट, किशन लाल गहलोत, महेंद्र सेन, राकेश शर्मा, रामस्वरूप भड़ाना, मोहम्मद तककी, धन्नालाल यादव, सलीम कुरैशी, विशंभर वैष्णव, गणेश आचार्य, दीपक बिरला, गोविंद मेघवाल, जगदीश गोरा, मदन जाजोरिया, घनश्याम सोडा, राकेश फुलवारी, इस्लाम टेलर, अयूब डायर, धर्मवीर गीड, माया मैडम, परमेंद्र जोशी, नसीम अहमद, राहुल लोढ़ा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ब्लॉक एवं नगर निकाय के प्रतिनिधियों, पंचायत समिति सदस्यों, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवा दल के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया। अंत में सभी ने देश की शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए सामूहिक संकल्प लिया।