पंचायत चुनावों के चलते 5 बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव

पंचायत चुनावों के चलते 5 बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव
Spread the love

जयपुर। प्रदेश में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को देखते हुए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अक्टूबर में होने वाली पांच बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। बोर्ड ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर अभ्यर्थियों को नई तिथियों के अनुसार तैयारी करने की सलाह दी है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब संबंधित परीक्षाएं नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने अभ्यर्थियों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करने को कहा है।

कौन सी परीक्षा कब होगी?

टीचिंग एसोसिएट सीधी भर्ती परीक्षा-2 T-2026
टीचिंग एसोसिएट संविदा आधारित पदों के लिए सीधी भर्ती परीक्षा-2 T-2026 का आयोजन 17 नवंबर से 21 दिसंबर 2026 के बीच होगा। इसमें 32 विषयों की परीक्षाएं शामिल हैं। कुछ तिथियों पर परीक्षा एक पारी और कुछ दिनों में दो पारियों में आयोजित की जाएगी।

समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर)-2026
अब यह परीक्षा 1 और 3 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी।

समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर)-2026
इस परीक्षा का आयोजन 16, 17 और 18 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। 16 और 17 जनवरी को दो-दो पारियों में तथा 18 जनवरी को सुबह की पारी में परीक्षा होगी।

प्रयोगशाला परिचायक सीधी भर्ती परीक्षा-2025
यह परीक्षा अब 25 जनवरी 2027 को एक पारी में आयोजित की जाएगी।

कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026
कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 3 से 5 फरवरी 2027 तक प्रस्तावित है।

परीक्षा पैटर्न को लेकर भी जानकारी

बोर्ड ने बताया कि टीचिंग एसोसिएट परीक्षा को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, टैबलेट बेस्ड टेस्ट विद ओएमआर शीट अथवा पेपर-पेन ओएमआर पैटर्न पर आयोजित किया जा सकता है।

बोर्ड ने संबंधित विभागों को भी संशोधित परीक्षा तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यक्रम तय करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की तारीखों में टकराव की स्थिति न बने।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है कि वे परीक्षा की तैयारी संशोधित कैलेंडर के अनुसार करें और अंतिम तिथियों के लिए बोर्ड की आधिकारिक सूचना को प्राथमिकता दें।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *