राजगढ़ धाम पर नशामुक्ति अभियान का शुभारंभहजारों श्रद्धालुओं ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प
राजगढ़ धाम पर नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ
हजारों श्रद्धालुओं ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प
नसीराबाद। (अनिल लोहरे) राजगढ़ मसाणिया भैरव धाम पर रविवारीय मेले में ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत नशामुक्ति रैली आयोजित की गई। मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज, वृत्ताधिकारी लक्ष्मणराम चौधरी, थानाधिकारी राधेश्याम चौधरी एवं तहसीलदार दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली के समापन पर हजारों श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर नशा छोड़ने और भविष्य में नशा नहीं करने की शपथ ली। कई श्रद्धालुओं ने नशीली वस्तुओं का त्याग करते हुए उन्हें चम्पालाल महाराज के श्रीचरणों में अर्पित किया।
चम्पालाल महाराज ने कहा, “राजगढ़ धाम की यही पहचान, नशामुक्त हो हिंदुस्तान।” धाम प्रवक्ता सेन ने बताया कि महाराज की प्रेरणा से अब तक 90 लाख से अधिक श्रद्धालु नशामुक्ति का संकल्प ले चुके हैं।