301 फीट तिरंगे ने नसीराबाद में जगाया राष्ट्रभक्ति का जज्बापुष्कर से पहुंची बाबू मेहरा की तिरंगा कांवड़ यात्रा, न्यू महाकालेश्वर मंदिर में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
301 फीट तिरंगे ने नसीराबाद में जगाया राष्ट्रभक्ति का जज्बा
पुष्कर से पहुंची बाबू मेहरा की तिरंगा कांवड़ यात्रा, न्यू महाकालेश्वर मंदिर में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
नसीराबाद। (अनिल लोहरे) नसीराबाद की धरती पर शनिवार को राष्ट्रभक्ति और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाबू मेहरा के नेतृत्व में पुष्कर से निकली 301 फीट तिरंगा कांवड़ यात्रा के नसीराबाद पहुंचने पर शहरवासियों ने देशभक्ति के उत्साह के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा में “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा नसीराबाद गूंज उठा। जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया तथा नसीराबाद पहुंचने पर बाबू मेहरा का साफा पहनाकर सम्मान किया गया। यात्रा का पड़ाव न्यू महाकालेश्वर मंदिर रहा, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल की विशेष आरती एवं जलधारा कर देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” के जयकारों से नसीराबाद का वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन को सफल बनाने में प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। 301 फीट तिरंगा कांवड़ यात्रा ने नसीराबाद में राष्ट्रप्रेम, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाया।