नसीराबाद में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोहएसडीएम कल्पित शिवराण ने फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को किया सम्मानित
नसीराबाद में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
एसडीएम कल्पित शिवराण ने फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को किया सम्मानित
नसीराबाद(अनिल लोहरे) 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नसीराबाद के स्थानीय मिशन ग्राउंड में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया। समारोह में उपखंड मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कल्पित शिवराण ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित जनसमूह ने तिरंगे को सलामी दी।
समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बीजेपी मंडल अध्यक्ष महेश मेहरा, प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी, पुलिस उपदेशक लक्ष्मण राम नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी हेमन्द्र चौहान पूर्व पार्षद महेंद्र डाबी शंभू साहू गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं शहरवासी मौजूद रहे। विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने व्यायाम प्रदर्शन, परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर समारोह में देशभक्ति का रंग भर दिया।
कार्यक्रम के दौरान नसीराबाद क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भामाशाहों, समाजसेवी संस्थाओं, समाजसेवकों, राजकीय कर्मचारियों एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय स्तर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
वहीं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान प्रतिभाओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया तथा देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए सभी नागरिकों से जिम्मेदारीपूर्वक योगदान देने का आह्वान किया।
पूरे समारोह के दौरान मिशन ग्राउंड देशभक्ति के नारों, राष्ट्रगान और तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।